ब्रेकिंग
वायरल वीडियो मामले में अनंत सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोकबिहार के ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों को नई पहचान: इन तीन मंदिरों को मिलेगा पर्यटन स्थल का दर्जा, जिला प्रशासन ने भेजा प्रस्तावयूपी में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार: तेज प्रताप यादव ने किया दावा, कहा..मौका मिला तो करेंगे गठबंधनबढ़ सकती हैं ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की मुश्किलें, CJP का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट; केस दर्ज कर CBI जांच कराने की मांगवैशाली में 13 वर्षीय बच्चे के अपहरण की आशंका, नशेड़ी दोस्तों पर धमकी देने और पैसे मांगने का आरोपवायरल वीडियो मामले में अनंत सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोकबिहार के ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों को नई पहचान: इन तीन मंदिरों को मिलेगा पर्यटन स्थल का दर्जा, जिला प्रशासन ने भेजा प्रस्तावयूपी में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार: तेज प्रताप यादव ने किया दावा, कहा..मौका मिला तो करेंगे गठबंधनबढ़ सकती हैं ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की मुश्किलें, CJP का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट; केस दर्ज कर CBI जांच कराने की मांगवैशाली में 13 वर्षीय बच्चे के अपहरण की आशंका, नशेड़ी दोस्तों पर धमकी देने और पैसे मांगने का आरोप

BPSC Exam: 70वीं BPSC पीटी परीक्षा मामले पर पटना हाईकोर्ट में फिर टली सुनवाई, जानिए.. क्या है वजह?

BPSC Exam: 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा लेने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में दायर याचिका पर होने वाली सुनवाई आज भी टल गई है। जज के छुट्टी पर रहने के कारण मामले पर सुनवाई नहीं हो सकी।

BPSC Exam
फिर टली सुनवाई
© file
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BPSC Exam: 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को लेकर आज पटना हाई कोर्ट में होनेवाली अहम सुनवाई एक बार फिर से टल गई है। इस बार भी बेंच के उपस्थित नहीं होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी। न्यायाधीश अरविंद सिंह चंदेल की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई होनी थी।


दरअसल, 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा लेने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गयी थी। याचिका में बीपीएससी पर धांधली करने का कथित आरोप लगाया गया था। मामले पर बीते 31 जनवरी को बेंच के उपस्थित नहीं होने के कारण पटना हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी थी।


4 फरवरी को पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश अरविंद सिंह चंदेल की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई होनी थी लेकिन ऐन वक्त पर सुनवाई टल गई है। बीपीएससी अभ्यर्थियों को आज पटना हाईकोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई का इंतजार था। इससे पहलेबीते 16 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान पटना हाई कोर्ट ने BPSC से जवाब तलब किया था।आज फिर से हाई कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होनी थी लेकिन अब सुनवाई टल गई है। फिलहाल अगली सुनवाई कब होगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है।


बताते चलें कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर इस मामले पर सुनवाई की मांग की गई थी लेकिन कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को पटना हाई कोर्ट जाने की सलाह दी थी और याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद अभ्यर्थियों के एक गुट ने पटना हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर परीक्षा को फिर से कराने की मांग की थी।


कोर्ट ने रिजल्ट रोकने से इनकार किया था। जिसके बाद बीपीएससी ने पीटी परीक्षा का रिजल्ट पिछले दिनों घोषित कर दिया था। प्रारंभिक परीक्षा में 328990 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था जिसमें कुल 21581 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आयोग ने 45 दिनों में परिणाम जारी कर दिया था। आयोग ने बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग के बीच परिणाम की घोषणा की थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता