ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसले

BJP नेता की गाड़ी ने युवक को मारा धक्का, गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया

PATNA : पटना के भीड़भाड़ वाले एग्जीबिशन रोड चौराहे पर बीजेपी नेता की गाड़ी ने एक युवक को धक्का मार दिया. युवक पैदल ही हाथ में सामान लेकर जा रहा था और उसे बीजेपी नेता की गाड़ी

BJP नेता की गाड़ी ने युवक को मारा धक्का, गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना के भीड़भाड़ वाले एग्जीबिशन रोड चौराहे पर बीजेपी नेता की गाड़ी ने एक युवक को धक्का मार दिया. युवक पैदल ही हाथ में सामान लेकर जा रहा था और उसे बीजेपी नेता की गाड़ी ने टक्कर मार दी. धक्का लगने की वजह से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा हो गई और बीजेपी नेता की गाड़ी को घेर लिया.


गाड़ी में बीजेपी के प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा खुद मौजूद थी. आक्रोशित लोगों ने जब उनकी गाड़ी को घेरा, उसी वक्त पुलिस की एक जिप्सी वहां पहुंच गई और फिर किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया. पुलिस अपनी गाड़ी से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गई. बीजेपी नेता की गाड़ी ने जिस वक्त युवक को टक्कर मारी, उस वक्त गाड़ी की रफ्तार अच्छी खासी थी और इसी वजह से युवक को गंभीर चोट भी आई.


आक्रोशित लोगों के गुस्से से पुलिस ने बीजेपी नेता को बचा तो लिया लेकिन उनके ऊपर क्या कार्रवाई हुई, यह साफ नहीं हो सका. पुलिस ने केवल इतना कहा कि इस मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है.

संबंधित खबरें