ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Patna News: पटना में सड़क हादसे में बीजेपी नेता की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Patna News: पालीगंज के अकुंरी गांव में एनएच-139 पर अज्ञात डंपर की चपेट में आने से भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

Patna News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अकुंरी गांव के पास एनएच-139 मुख्य पथ पर एक अज्ञात अनियंत्रित डंपर ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया, जिसके विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य सड़क जाम कर दिया।


जानकारी के अनुसार, श्रीनिवास शर्मा अपनी बाइक से भूमि से संबंधित कागजात लेकर पालीगंज अंचल कार्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अकुंरी धर्मकांटा के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में श्रीनिवास शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उन्हें तुरंत पालीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और एनएच-139 को जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे।


घटना की सूचना मिलते ही पालीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पालीगंज थाना क्षेत्र के अकुंरी गांव निवासी श्रीनिवास शर्मा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष और वर्तमान में सक्रिय सदस्य थे। उनकी असमय मौत से पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में गहरा शोक है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता