ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: पुलिस पर पथराव और फायरिंग मामले में कड़ी कार्रवाई, मुखिया पति समेत 80 के खिलाफ केस दर्ज

Bihar News: पटना जिले के बिहटा में पुलिस के साथ हुई मारपीट और गोलीबारी के मामले में अब कड़ा ऐक्शन लिया गया है, जिसमें मुखिया समेत 80 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: पटना जिले के बिहटा में पुलिस के साथ हुई मारपीट और गोलीबारी के मामले में अब कड़ा ऐक्शन लिया गया है। पीतल नगरी परेव में शनिवार रात पुलिस पर हमला करने के बाद मुखिया पति सुभाष यादव समेत 80 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अपनी बयानबाजी के आधार पर 30 नामजद और 50 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 


साथ ही, पुलिस को घटनास्थल से कुई खोखे भी बरामद हुए हैं, जो इस घटना की गंभीरता को दर्शाते हैं। इस मामले में पुलिस ने अंकित कुमार, जीतेन्द्र कुमार उर्फ कारू, ऋतिक कुमार, और सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है, और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शनिवार शाम को वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने परिव पुल के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान पुलिस ने एक पिकअप वैन को रोका, जो स्क्रैप लादे हुए थी। पुलिस के अनुसार, वैन में चोरी का स्क्रैप लोड था। जैसे ही पुलिस ने वैन को रोकने का इशारा किया, ड्राइवर वैन लेकर भागने लगा। इसके बाद, तीन पुलिसकर्मी अपनी बाइक से पीछा कर, परिव गांव में वैन को पकड़ने में सफल रहे और कागजात की मांग की।


इस घटनाक्रम के बाद, मुखिया पति सुभाष यादव के समर्थकों और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को बंधक बना लिया और नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राज कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और हल्का बल प्रयोग कर तीन पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया। इसके बाद, मुखिया समर्थकों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग की। इस घटना ने पुलिस और स्थानीय समर्थकों के बीच तनाव को बढ़ा दिया।


थाना प्रभारी राज कुमार पांडे ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने इस घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा और किसी भी हाल में उन्हें बचने का मौका नहीं दिया जाएगा।