ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

लॉकडाउन में पहली बार ट्रैक पर ट्रेन, जयपुर से बिहारियों को लेकर पहुंच रही है श्रमिक स्पेशल

PATNA : लॉकडाउन में पहली बार पैसेंजर्स को लेकर कोई ट्रेन बिहार पहुंचने वाली है। जयपुर से बिहारियों को लेकर चली यह ट्रेन आज दोपहर पटना के दानापुर स्टेशन पहुंचेगी जिसको लेकर वहा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : लॉकडाउन में पहली बार पैसेंजर्स को लेकर कोई ट्रेन बिहार पहुंचने वाली है। जयपुर से बिहारियों को लेकर चली यह ट्रेन आज दोपहर पटना के दानापुर स्टेशन पहुंचेगी जिसको लेकर वहां प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जयपुर से चली यह ट्रेन लगभग दोपहर 12:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। 24 डिब्बों वाली इस ट्रेन में तकरीबन 1100 यात्री सवार हैं। राजस्थान से ट्रेन खुलने के पहले इन ट्रेन से चलने वाले यात्रियों की प्रॉपर स्कैनिंग की गई है। 


रेलवे की तरफ से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को खाने-पीने का समान मुहैया कराया गया है। राजस्थान के स्थानीय अधिकारियों ने ट्रेन खुलने से पहले खुद वहां मौजूद रहकर बच्चों और मजदूरों की रवानगी को सुनिश्चित किया। रेलवे ने पहले ही तय कर रखा है कि ट्रेन के सफर में बीच के किसी भी स्टेशन पर कोई पैसेंजर सवार नहीं होगा। 


इससे सफर कराने वाले पैसेंजर्स को पहुंचने पर सबसे पहले स्कैन किया जाएगा और उसके बाद सरकार के लिए गाइडलाइन के मुताबिक कि उनको घर जाने की इजाजत होगी। सरकार ने बाहर से आने वाले यात्रियों को लेकर सभी तरह के प्रशासक इंतजाम पूरे कर लिए हैं। आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कल ही यह गाइडलाइन जारी किया था कि रेलवे के जरिए बाहर फंसे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा। गृह मंत्रालय के इस गाइडलाइन के तुरंत बाद रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया। पटना के लिए चली ट्रेन जयपुर से खुली है। जयपुर से चलने वाली श्रमिक स्पेशल में जो लोग सवार हैं। उनके लिए यह बेहद खुशी का पल है लगभग 40 दिनों तक लॉकडाउन में फंसे होने के बाद आखिरकार वह अपने घर के लिए निकल पड़े हैं।

टैग्स