ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Bihar weather update: बिहार में 23 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, रोहतास सबसे गर्म; 7 जिलों में बारिश की संभावना, 16 मई तक रहेगा ‘हॉट डे’

Bihar weather update: बिहार के 23 जिलों में 16 मई तक हीटवेव और हॉट डे का अलर्ट जारी किया गया है। रोहतास का तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच चुका है।

बिहार मौसम अपडेट, हीटवेव अलर्ट, पटना तापमान, बिहार में लू, बारिश की संभावना, मौसम विभाग बिहार, Bihar weather update, heatwave in Bihar, Rohtas temperature, IMD alert Bihar, Bihar rain forecast, hot da
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
3 मिनट

Bihar weather update: बिहार के 23 जिलों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार के लिए इन जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। 16 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हॉट डे की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, राज्य के 7 जिलों में बारिश की संभावना भी जताई गई है।


गर्म पछुआ हवाओं से बढ़ेगा तापमान

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आशीष कुमार के अनुसार, “मध्य भारत और ओडिशा के आसपास बने मौसमी बदलावों के कारण बिहार में गर्म और शुष्क पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेज़ बढ़ोतरी होगी।” उन्होंने बताया कि इससे दिन और रात दोनों समय लोगों को अधिक गर्मी महसूस होगी।


रोहतास में सबसे अधिक तापमान

बीते 24 घंटों में रोहतास 43.2°C के साथ सबसे गर्म जिला रहा। इसके अलावा गया (42.6°C), बांका (41°C), और पटना (40.9°C) में भी तेज गर्मी दर्ज की गई। कुल मिलाकर 6 जिलों में तापमान 39°C से अधिक रहा।


इन 7 जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज और सुपौल जिलों में मेघगर्जन और हल्की वर्षा की संभावना जताई है। इन इलाकों में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।


15-18 मई तक कैसा रहेगा मौसम?

15 मई: उत्तर-पूर्व जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात, बारिश और 30-40 किमी/घंटे की आंधी का अनुमान। दक्षिण भाग में गर्मी बनी रहेगी।

16 मई: चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी में वज्रपात व 40-50 किमी/घंटे की आंधी। दक्षिण बिहार में गर्म और आर्द्र मौसम।

17-18 मई: उत्तरी बिहार के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान की संभावना, जबकि दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में गर्मी और उमस बनी रहेगी।

देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बदला

देशभर के 20 राज्यों में वर्षा का अनुमान है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव अलर्ट लागू है।

जल्द दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया है और 27 मई तक केरल में दस्तक देगा। इस बार मानसून सामान्य समय से 12 दिन पहले अंडमान-निकोबार द्वीप में पहुंच चुका है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि देश में मानसून सामान्य रहेगा।

सावधानी जरूरी

हीटवेव की स्थिति को देखते हुए लोगों को दिन के समय बाहर निकलने से बचने, खूब पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।