ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

Bihar Weather: आज बिहार के दर्जन भर जिलों में वर्षा का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की लिस्ट

Bihar Weather: बिहार में उमस भरी गर्मी के बीच 30 अगस्त से भारी बारिश की चेतावनी। पटना समेत 12 जिलों में आज येलो अलर्ट, वैशाली में सबसे ज्यादा बारिश..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Weather: बिहार में मानसून का असर अलग-अलग रूपों में कई जगहों पर दिख रहा है, जहां एक तरफ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी तरफ अब मौसम विभाग ने शनिवार, 30 अगस्त से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बुधवार, 27 अगस्त को पटना सहित कई जिलों में तीखी धूप और बादलों की आवाजाही के कारण उमस का बोलबाला रहा, लेकिन शाम तक मौसम सामान्य हो गया था। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने गुरुवार को पटना समेत 12 जिलों में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं और छिटपुट वर्षा की संभावना जताई है।


बुधवार को पटना सहित 16 जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 35.0 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि न्यूनतम 29.1 डिग्री रहा। औरंगाबाद में 35.1 डिग्री सेल्सियस का सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ। पूर्वी चंपारण में 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बीते 24 घंटों में वैशाली के पातेपुर में 34.4 मिमी सबसे अधिक वर्षा हुई, उसके बाद गयाजी के मोहरा और अतरी में 22.6 मिमी, मुजफ्फरपुर के रेवाघाट में 20.4 मिमी, अररिया के सिकटी में 14.6 मिमी, वैशाली में 14.2 मिमी और खगड़िया में 10.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। गुरुवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई जैसे जिलों में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा की चेतावनी है।


प्रमुख शहरों का तापमान भी उमस भरी गर्मी को दर्शा रहा है। पटना में अधिकतम 35.0 डिग्री और न्यूनतम 29.1 डिग्री, गयाजी में 34.4 डिग्री अधिकतम और 25.6 डिग्री न्यूनतम, भागलपुर में 34.5 डिग्री अधिकतम और 28.4 डिग्री न्यूनतम, जबकि मुजफ्फरपुर में 33.2 डिग्री अधिकतम और 28.5 डिग्री न्यूनतम रहा। दक्षिण बिहार के कई जिलों पटना, गया और बक्सर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन उत्तर बिहार में बारिश का असर ज्यादा दिखेगा। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।


उधर शनिवार से भारी बारिश का दौर शुरू होने से नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है और यह पहले से बाढ़ प्रभावित जिलों में समस्या को और गहरा सकता है। विभाग के अनुसार, यह बारिश सितंबर के पहले हफ्ते तक जारी रह सकती है, जिससे किसानों को फसल नुकसान का डर है। फिलहाल, उमस से राहत मिलने की उम्मीद है लेकिन भारी वर्षा से जलभराव की समस्या बढ़ सकती है। बिहारवासी मौसम अपडेट पर नजर रखें और आवश्यक सावधानियां अपनाएं।