ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मानसून को लेकर बड़ा अपडेट, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में आज भी भीषण गर्मी का प्रकोप, बक्सर में 42.8°C पहुंचा तापमान। उत्तर बिहार में बारिश, दक्षिण बिहार में उमस। IMD का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी।

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Weather: बिहार में 12 जून 2025 को भी भीषण गर्मी और उमस लोगों का जीना मुहाल करेगी। बुधवार को बक्सर में सबसे अधिक 42.8°C तापमान दर्ज हुआ, जबकि पटना में 40.7°C और गया में 40.6°C रहा। उत्तर बिहार के कई जिलों जैसे सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, और किशनगंज में देर रात तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि, दक्षिण बिहार में शुष्क मौसम और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने आज उत्तर बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट और दक्षिण बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।


आज 12 जून को उत्तर बिहार के 19 जिलों (पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज, सीवान, और सारण) में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और मेघगर्जन के साथ वज्रपात का खतरा भी है।


हालांकि, सुपौल, अररिया, और किशनगंज को छोड़कर बाकी जिलों में दिन में गर्मी का असर बना रहेगा। दक्षिण बिहार के 19 जिलों (पटना, गया, भागलपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर, कैमूर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, जमुई, मुंगेर, और बांका) में बारिश की कोई संभावना नहीं है और यहां 42-46°C तक तापमान के साथ हॉट डे की स्थिति रहेगी।


IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2-3 दिनों में बिहार में प्रवेश कर सकता है, जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। फिलहाल, मध्यम गति की गर्म हवाओं के कारण उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। बुधवार के आंकड़ों के अनुसार, बक्सर (42.8°C), गोपालगंज (41.7°C), डेहरी (41.5°C), भोजपुर (40.8°C), और मोतिहारी (40.5°C) जैसे शहरों में तापमान 40°C के पार रहा। पटना में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 128 रहा, जो मध्यम स्तर का है, जबकि गया (81) और पूर्णिया (89) में हवा अपेक्षाकृत बेहतर थी।