ब्रेकिंग
फतुहा-दनियावां रोड 30 दिन के लिए बंद, पटना से बिहारशरीफ-नवादा जाने का बदला रास्ता; जानें नया रूट✦Bihar Cabinet Meeting: मीठापुर-महुली एलिवेटेड से जुड़ेगा परसा-संपतचक पथ, 82.25 करोड़ की मंजूरी✦Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 2,761 करोड़ से 2,554 कृषि फीडर होंगे सोलराइज✦गंडक का बांध टूटने से गोपालगंज में बाढ़ का कहर, डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए 2 हिरण✦फतुहा-दनियावां रोड 30 दिन के लिए बंद, पटना से बिहारशरीफ-नवादा जाने का बदला रास्ता; जानें नया रूट✦Bihar Cabinet Meeting: मीठापुर-महुली एलिवेटेड से जुड़ेगा परसा-संपतचक पथ, 82.25 करोड़ की मंजूरी✦Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 2,761 करोड़ से 2,554 कृषि फीडर होंगे सोलराइज✦गंडक का बांध टूटने से गोपालगंज में बाढ़ का कहर, डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए 2 हिरण

Bihar Weather Alert: फिर से निकल लीजिए छतरी, दो दिनों तक होगी झमाझम बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather Alert: राज्य में मौसम तेजी से बदल रहा है, जहां अगले कुछ दिनों तक तेज पुरवा हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.

Bihar Weather Alert
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Weather Alert: राज्य में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। हाल के दिनों में कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में उत्तर बिहार में मौसम विभाग की ओर से फिर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर के जिलों में फिर से गरज वाले बादलों के बनने की संभावना है। 


बता दें कि 18 -19 अप्रैल के आसपास अधिकांश जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम के वरीय वैज्ञानिक डॉ. एके सत्तार ने बताया कि वर्षा के समय हवा की रफ्तार तेज रह सकती है। वहीं, इस अवधि में अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, और इसके अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 


वहीं, न्यूनतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। साथ ही 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की ओर से तेज हवा तथा वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों को गेहूं काटने व दौंनी में सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है। 


बता दें कि हाल के दिनों में मौसम लगातार बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से सूबे के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। जिससे तापमान में गिरावट आयी। जानकारी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई हिस्सों में गरज वाले बादलों के साथ बारिश की संभावना जतायी है।