ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar Weather: बिहार में दो-तीन दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना, मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया, पटना में AQI 300 के पार

PATNA: बिहार में अगले एक से दो दिनों में ढंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 19 जिलों में मंगलवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पछुआ हवा के कारण राज्य के स

Bihar Weather: बिहार में दो-तीन दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना, मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया, पटना में AQI 300 के पार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में अगले एक से दो दिनों में ढंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 19 जिलों में मंगलवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पछुआ हवा के कारण राज्य के सभी जिलों के तापमान में गिरावट दर्द की गई है। प्रदूषण की बात करें तो पटना में एक्यूआई का स्तर 300 के पार चला गया है।


मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, आने वाले तीन से चार दिन बाद हिमालय पर बर्फबारी शुरू होने के बाद ढंड और तेजी से बढ़ेगी। किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, मुजफ्फरपुर शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण में मंगलवार को घना कोहरा छा सकता है।


वहीं अगर प्रदूषण की बात करें तो राजधानी पटना समेत कई जिलों की हवा खराब हो गई है। पिछले 24 घंटे में पटना में एक्यूआई 307 तक पहुंच गया, जो रेड जोन में आता है। वहीं बक्सर, राजगीर, मुजफ्फरपुर, अररिया, सहरसा समेत कई जिलों में एक्यूआई 200 के पार हो गया है। ऐसे में डॉक्टरों ने सलाह दी है कि लोग मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें।