ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में गिरा तापमान, लोगों की भलाई के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

Bihar Weather: 24 नवंबर से बिहार में न्यूनतम तापमान 2-4°C गिरेगा, कई जिलों में 10°C के नीचे रहेगा पारा। घना कोहरा बन रहा लोगों का दुश्मन, आने वाले दिनों में बरतनी होगी कई तरह की सावधानियां..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Weather: बिहार में नवंबर का अंतिम सप्ताह ठंड, कोहरे और प्रदूषण की खतरनाक तिकड़ी से जूझ रहा है। आज 24 नवंबर से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि उत्तर-पश्चिमी पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ने से न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज होगी। कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री के नीचे तक लुढ़क सकता है, जबकि सुबह का कोहरा विजिबिलिटी को 600 मीटर तक सीमित कर देगा। इधर हाजीपुर फिर सबसे प्रदूषित शहर बन गया है, यहाँ का AQI 212 पहुंच गया है और लोगों का सांस लेना मुश्किल है। पटना में 150 AQI के साथ मध्यम प्रदूषण है।


रविवार को पटना सहित 24 जिलों में रात का तापमान 1-2 डिग्री गिरा। फारबिसगंज में अधिकतम 31.2°C रिकॉर्ड हुआ। किशनगंज की सबसे ठंडी रात 12.3°C रही। पूर्णिया, गया और तराई इलाकों में कोहरा सबसे घना रहा और दृश्यता 600 मीटर तक सिमट गई। सड़कें 'ब्लाइंड' हो गईं और गाड़ियां रेंगने लगीं। पछुआ हवाओं की 30 किमी/घंटे की रफ्तार ने सुबह-शाम की ठिठुरन दोगुनी कर दी है। IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव से 27-28 नवंबर तक हल्की बारिश हो सकती है, यह ठंड को और तेज कर देगी।


जबकि दिन के समय हल्की धूप लोगों को राहत देगी और अधिकतम तापमान 26-30°C के बीच रहेगा। उत्तर बिहार (मुजफ्फरपुर, दरभंगा) में ठंड ज्यादा प्रभावित करेगी, जबकि दक्षिण (गया, आरा) में भी 11-13°C के आसपास न्यूनतम तापमान रहेगा। प्रदूषण के कारण हाल में सांस, अस्थमा और बीपी के मरीज बढ़े हैं। हाजीपुर, पटना, भागलपुर में AQI मध्यम से खराब श्रेणी में प्रवेश कर चुकी है। नगर निगम ने सड़कों पर जल छिड़काव बढ़ा दिया है।


मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दिसंबर के पहले सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ेगी, लेकिन पछुआ का असर तीन दिनों तक रहेगा। लोगों को गर्म कपड़े, मास्क पहनने और सुबह-शाम बाहर कम निकलने की सलाह दी गई है। किसानों को फसल सुरक्षा और यात्रियों को धीमी ड्राइविंग की हिदायत दी गई है। IMD लगातार निगरानी रख रहा है।