ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

Bihar Weather: आज इन जिलों में बारिश मचाएगी तबाही, IMD की लोगों से सतर्क रहने की अपील

Bihar Weather: बिहार में अगले 4 दिन भारी बारिश मचाएगी तबाही, पटना सहित 17 जिलों में यलो अलर्ट। वज्रपात से बेगूसराय में 2 की मौत, बाढ़ का खतरा बढ़ा। IMD की चेतावनी जारी।

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को 17 जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिनों तक पटना, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, साथ ही 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा है।


आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बांका और कटिहार में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम और पूर्वी जिलों में तेज हवाएं और वज्रपात का जोखिम है। शनिवार को पटना में 8.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि जमुई में भारी बारिश और अरवल में 74 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। अधिकतम तापमान 32.2°C और न्यूनतम 26.6°C रहा, और अगले चार दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।


झारखंड में चार दिनों से हो रही मूसलधार बारिश का असर बिहार की नदियों पर भी दिख रहा है। जहानाबाद और नालंदा में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है और छह स्थानों पर तटबंध व बांध क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आपात बैठक बुलाकर राहत और बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर शुरू करने का निर्देश दिया। तटबंधों की सुरक्षा में लापरवाही के चलते सात अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।