ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar Weather: बिहार के दर्जन भर जिलों में आज भी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में 2 नवंबर को 11-12 जिलों में भारी बारिश अलर्ट। सुपौल, अररिया, किशनगंज जैसे जिले शामिल। मोंथा चक्रवात का असर 3 नवंबर तक होगा ख़त्म..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान मोंथा के अवशेषों ने मौसम को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है और आज 2 नवंबर को भी 11-12 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका, कटिहार, पूर्णिया जैसे जिलों में 64-115 मिमी तक बारिश का अलर्ट दिया है, साथ ही वज्रपात और तेज हवाओं की भी आशंका जताई है।


शेष जिलों में भी हल्की बूंदाबांदी जारी रहेगी। हालांकि, अब मोंथा का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। सोमवार से वर्षा में कमी आने के साथ धूप के लौटने के संकेत हैं और तापमान में 3-6 डिग्री की वृद्धि होगी। यह अलर्ट बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से है जो कि राज्य के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है।


पिछले 24 घंटों में बारिश ने बिहार को खूब भिगोया। कल खगड़िया के बालतारा में सर्वाधिक 170 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मुंगेर में 155 मिमी, किशनगंज में 126.4 मिमी, पूर्णिया में 119.2 मिमी, कटिहार में 90.4 मिमी, बांका में 89.4 मिमी, जमुई में 88.6 मिमी और भागलपुर में 84.6 मिमी बारिश हुई।


जबकि बक्सर में 74.4 मिमी और मधेपुरा में 65 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। पटना सहित अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने से धूप न निकलने पाने का असर पड़ा और अधिकतम तापमान औसतन 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पटना का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम 22.1 डिग्री, गया में 24.4/22.2 डिग्री, भागलपुर में 24.1/21.6 डिग्री तथा मुजफ्फरपुर में 23.8/22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। औरंगाबाद में 25.8 डिग्री का राज्य का उच्चतम तापमान रहा।