ब्रेकिंग
'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Voter List Revision Bihar: बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में अब तक 6.32 करोड़ फॉर्म जमा, शहरी क्षेत्रों में धीमी रफ्तार

Voter List Revision Bihar: बिहार में चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक 6.32 करोड़ से अधिक गणना फॉर्म जमा किए जा चुके हैं. आयोग ने शहरी मतदाताओं से अभियान में सक्रियता दिखाने की अपील की है.

Voter List Revision Bihar
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Voter List Revision Bihar: बिहार में चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक अबतक 6.32 करोड़ से अधिक गणना फॉर्म जमा किए जा चुके हैं। चुनाव आयोग द्वारा शनिवार शाम 6 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 7.90 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 80.11% लोगों ने अपने फॉर्म भरकर बीएलओ को सौंप दिए हैं।


हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रक्रिया में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, वहीं शहरी क्षेत्रों में भागीदारी अपेक्षाकृत कम बनी हुई है। इस स्थिति को देखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने शहरी मतदाताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।


आयोग ने बताया कि राज्य के 38 जिलों में कुल 77,895 बीएलओ इस कार्य में लगे हुए हैं, जिनकी सहायता के लिए 20 हजार से अधिक अतिरिक्त बीएलओ की भी तैनाती की गई है। आयोग का लक्ष्य है कि 25 जुलाई की निर्धारित समय सीमा से पहले ही मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरा कर लिया जाए।


वर्तमान स्थिति के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में फॉर्म जमा करने की प्रतिशत दर कुछ इस प्रकार है। पटना के दीघा में 64%, कुम्हरार में 67%, बांकीपुर में 72%, पटना साहिब में 74%, दानापुर में 73%, गया टाउन में 69%, भागलपुर शहर में 71%, मुजफ्फरपुर शहर में 70% फॉर्म जमा हो चुके हैं। आयोग का कहना है कि जल्द ही शेष मतदाताओं तक गणना फॉर्म पहुंचाने का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता