ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar assembly session : विधानमंडल में तेजस्वी को घूम-घूमकर खोजने लगे JDU के MLC,कहा - यदि किसी राजद ने विधायक ने खुद को तेजस्वी बताया, तो ...

बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी चर्चा में रही। जेडीयू MLC नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा—तेजस्वी दिखें तो बताइए, वो कहाँ गायब हैं।

Bihar assembly session : विधानमंडल में तेजस्वी को घूम-घूमकर खोजने लगे JDU के MLC,कहा - यदि किसी राजद ने विधायक ने खुद को तेजस्वी बताया, तो ...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar assembly session : बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र इस समय काफी गर्म होता दिखाई दे रहा है। आज जहां विधानसभा का तीसरा दिन है, वहीं विधान परिषद का पहला दिन रहा। लेकिन इस पूरे राजनीतिक माहौल के बीच सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर लीं जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार ने। नीरज कुमार सुबह से ही विधानमंडल परिसर में इधर-उधर घूमते नजर आए और उनके हाथ में तेजस्वी की तलाश मानो एक मिशन बन चुका था।


दरअसल, वह  राजद नेता और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को खोज रहे थे—और वह भी बेहद मज़ाकिया अंदाज़ में। नीरज कुमार ने कहा  ‘भाई तेजस्वी दिखे तो बताइए… वो कहां गायब हो गए?’नीरज कुमार ने विधान परिषद की लॉबी में मौजूद पत्रकारों, कर्मचारियों और अन्य विधायकों से एक ही सवाल पूछा—“भाई तेजस्वी कहां है? तेजस्वी यादव जी दिखे हैं क्या? हमको तो नहीं दिख रहे। अगर आपको दिखें तो हमको बताइए।”


 नीरज कुमार के चेहरे पर तंज और व्यंग्य का वही पुराना अंदाज था, जो अक्सर वह तेजस्वी यादव पर हमला करते समय दिखाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ तेजस्वी ही नहीं दिख रहे, बल्कि उनकी “आत्मा भी नहीं दिखाई दे रही”। इस बयान ने पूरे मीडिया गलियारे में हलचल ला दी और यह सवाल उछला कि आखिर नेता प्रतिपक्ष कहाँ हैं?


राज्यपाल के अभिभाषण के दिन नेता प्रतिपक्ष नदारद

आज विधानमंडल के संयुक्त सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण होना है, जो किसी भी सत्र का सबसे अहम हिस्सा होता है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष का मौजूद रहना बेहद जरूरी माना जाता है।लेकिन तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हो चुके हैं, और वह बीते शाम में अचानक पटना से दिल्ली के लिए निकल गए थे। जिस कारण वे आज सदन में मौजूद नहीं रहेंगे। यही गैरमौजूदगी जेडीयू के नेताओं के लिए चुटकी लेने का मौका बन गई।


‘क्या कोई सुनवाई थी? अचानक विदेश घूमने चले गए क्या?’

जब पत्रकारों ने नीरज कुमार से पूछा कि आखिर वह इस तरह क्यों “ढूंढ रहे हैं, तो नीरज ने कहा—“आज राज्यपाल का अभिभाषण है और विपक्ष का नेता गायब है। उन्हें बताना चाहिए वह कहाँ हैं। क्या किसी आरोप में उनकी सुनवाई थी? या फिर उन्हें अचानक विदेश घूमने का शौक हो गया?”उनके इस बयान ने राजनीतिक वातावरण में गर्मी बढ़ा दी। तेजस्वी यादव के विदेश जाने संबंधी व्यंग्य को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।