ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी को दोबारा पढ़नी पड़ी शपथ, प्रोटेम स्पीकर ने रोका और करवाया पुनः पाठ; जानिए क्या है पूरी खबर

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाजपा विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को शपथ लेने के दौरान गलती के कारण दोबारा शपथ पढ़नी पड़ी। प्रोटेम स्पीकर ने प्रक्रिया सही करवाई।

पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी को दोबारा पढ़नी पड़ी शपथ, प्रोटेम स्पीकर ने रोका और करवाया पुनः पाठ; जानिए क्या है पूरी खबर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम चल रहा था। सदन में काफी उत्साह और हलचल के बीच लगातार विधायकों को शपथ दिलाई जा रही थी। इसी क्रम में भाजपा की सीनियर नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी जब शपथ लेने के लिए पहुंचीं, तो सदन में एक अलग ही दृश्य देखने को मिला।


रेणु देवी विधानसभा की अनुभवी सदस्य हैं। वह कई बार विधायक चुनी गई हैं और बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। उनके राजनीतिक अनुभव और लंबे संसदीय कार्यकाल को देखते हुए माना जा रहा था कि वह शपथ प्रक्रिया को सहजता से पूरा कर लेंगी। लेकिन जैसे ही उन्होंने शपथ पढ़ना शुरू किया, उनका उच्चारण दो बार अटक गया और पढ़ने में त्रुटि हो गई।


शपथ का हिंदी प्रारूप उनके सामने था, लेकिन शब्दों के उच्चारण और क्रम में गलती के कारण प्रोटेम स्पीकर ने तुरंत उन्हें रोका। सदन में पलभर के लिए सन्नाटा सा छा गया। प्रोटेम स्पीकर ने उन्हें शांत होकर दोबारा शपथ पढ़ने को कहा और गलत पड़े हुए शब्दों को सही ढंग से दोहराने का अनुरोध किया। स्पीकर ने उन्हें कहा कि- या तो ईश्वर की शपथ लिगिए या सत्य निष्ठा का दोनों में एक पढ़िए आप,आपने दोनों पढ़ दिया, इसके बाद यह वापस से शपथ पढ़ा।


इसके बाद जब कृष्णनंदन पासवान ने अपना शपथ पढना शुरू किया तो इनसे भी यह गलती हुई और इन्हें भी  प्रोटेम स्पीकर ने तुरंत रोका और वापस से सही तरीके से शपथ पढने को कहा,इसके बाद उन्होंने तुरंत इस पर ध्यान देते हुए सुधार किया।