ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत, घर में पसरा मातम ; शराब तस्करी मामले में हुआ था गिरफ्तार

BETTIAH : बिहार के बेतिया से एक बड़ी खबर आ रही है। वहां जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत हों गई है। इस घटना के बाद जेल प्रसाशन में भी हड़कंप का माहौल है। हालांकि, इस

बिहार :  विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत, घर में पसरा मातम ; शराब तस्करी मामले में हुआ था गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETTIAH : बिहार के बेतिया से एक बड़ी खबर आ रही है। वहां जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत हों गई है। इस घटना के बाद जेल प्रसाशन में भी हड़कंप का माहौल है। हालांकि, इस कैदी की मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है। उसे पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया था।  न्यायिक हिरासत में ही उसकी मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार बेतिया मंडल कारा में जिस विचाराधीन कैदी की मौत हुई है उसे शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मृतक मझौलिया थाना इलाके का रहना वाला बताया जा रहा है। उसे तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जेल प्रसाशन में भी हड़कंप का माहौल है। 


बताया जा रहा है कि इस कैदी को विगत 18 अप्रैल को मुफस्सिल थाने के पुलिस ने 12 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया था। 19 अप्रैल को मुफस्सिल थाना की पुलिस ने जीएमसीएच में उसकी मेडिकल जांच कराकर उसे बेतिया मंडल कारा भेज दिया था। जहां उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद फिर उसका मंडल कारा बेतिया के डॉक्टर से प्राथमिक उपचार कराया गया। जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी तबियत कुछ ठीक होने के बाद उसे विगत 20 अप्रैल को बेतिया मंडल कारा लाया गया था। जहां फिर से उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। रविवार की सुबह इस कैदी को फिर से मंडल कारा द्वारा बेतिया जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।