ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar Teacher News: रडार पर बिहार के दो जिलों के 250 से अधिक शिक्षक, शिक्षा विभाग ने नोटिस भेजकर मांगा जवाब

Bihar Teacher News: सुपौल और कटिहार के सरकारी स्कूलों में कई शिक्षकों ने ई-शिक्षा कोष ऐप पर हाजिरी नहीं दी। सुपौल में 111 और कटिहार में 142 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभाग ने समय पर जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Bihar Teacher News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher News: सुपौल और कटिहार जिलों के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी में अनियमितताएं सामने आई हैं। सुपौल में 111 और कटिहार में 142 शिक्षकों ने ई-शिक्षा कोष ऐप पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं की, जिसके चलते उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभाग ने समय पर जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।


सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ई-शिक्षा कोष ऐप के माध्यम से हाजिरी अनिवार्य की गई है। लेकिन ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था के बावजूद कुछ शिक्षक अपनी पुरानी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।


सुपौल के सदर प्रखंड में 27 नवंबर को ऑनलाइन हाजिरी की जांच के दौरान यह पाया गया कि 111 शिक्षकों ने हाजिरी दर्ज नहीं की थी। बीईओ ने सभी शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुबह 9:30 बजे तक हाजिरी और शाम 4 बजे तक आउट करना सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य है।


कटिहार के प्राणपुर में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अनुपस्थित पाए गए 142 शिक्षकों से बीडीओ सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीषा कुमारी ने स्पष्टीकरण मांगा है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पोर्टल पर लोड हो रहे डाटा का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें 27 नवंबर को कुल 142 शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज नहीं होने की पुष्टि हुई।


विभाग ने इसे गंभीर अनियमितता माना है और निर्देश दिया है कि सभी शिक्षक 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में प्रस्तुत करें। यदि समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो मामला उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता