ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

BIHAR TEACHER NEWS: सरकारी स्कूलों के हेडमास्टर और प्रिंसिपल साहब को लगा झटका,अब नहीं कर सकेंगे यह काम ; ACS ने जारी किया आदेश

BIHAR TEACHER NEWS: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने इसको लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एमडीएम) को पत्र भेजा है।

Bihar teacher news
Bihar teacher news
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR TEACHAR: बिहार के प्राइमरी स्कूल में अब मिड डे मील योजना के संचालन में बदलाव किया गया है। अब इस योजना की जिम्मेदारी स्कूल के हेडमास्टर पर नहीं होगा। आइए जानते है कि इस नियम में क्या बदलाव किए गए हैं ?


जानकारी के मुताबिक, बिहार के प्रारंभिक स्कूलों में यानी प्राइमरी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना संचालन में बदलाव किया जा रहा है। अब स्कूल के प्रधानाध्यापक या प्रधान शिक्षक की जगह किसी अन्य शिक्षक को मध्याह्न भोजन योजना की जिम्मेदारी मिलेगी।


बताया जा रहा है कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक जिले के एक-एक प्रखंड के स्कूलों में यह व्यवस्था 13 मई से 13 जून तक रहेगी। इस योजना की समीक्षा के बाद इसे अन्य सभी स्कूलों में लागू किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बुधवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एमडीएम) को पत्र भेजा है। 


अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि पायलट प्रोजेक्ट वाले स्कूलों प्रधानाध्यापक या प्रधान शिक्षक एमडीएम संचालन से पूर्णतः अलग रहेंगे। इनका मुख्य कार्य विद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों का सुचारू संचालन रहेगा। 


मध्याह्न भोजन योजना के प्रभारी शिक्षक विद्यालय प्रारंभ होने के एक घंटे बाद ही बच्चों की उपस्थिति का फोटोग्राफ लेंगे। बच्चों की संख्या के अनुरूप मध्याह्न भोजन बनाने के लिए खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री रसोइया को उपलब्ध कराएंगे। उसके बाद बच्चों का भोजन करते हुए भी तस्वीर अपलोड करेंगे। 


आपको बताते चले कि,पिछले कुछ दिनों से शिक्षा विभाग के अंदर यह शिकायत आ रहा था कि कई जगहों पर स्कूलों के प्रधान शिक्षक या प्रधानाध्यक मिड डे मील योजना में गड़बड़ी कर रहे हैं। जरूरत से अधिक सामान का इस्तेमाल कर रहे हैं कई जगहों इसमें अन्य तरह के घपले की भी बात कही जा रही थी। ऐसे में अब यह बदलाव किया गया है।