ब्रेकिंग
फर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...फर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...

Bihar Teacher News: दुर्गा पूजा की छुट्टी में कटौती से भड़के शिक्षक, कहा..काला पट्टी बांधकर जताएंगे विरोध, स्कूल में ही करेंगे कलश स्थापन

PATNA: दुर्गा पूजा की छुट्टी में कटौती को लेकर बिहार के सरकारी स्कूल के टीचर नाराज हैं। वो लगातार नवरात्र की छुट्टी बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। दुर्गा पूजा की छुट्टी में कट

Bihar Teacher News: दुर्गा पूजा की छुट्टी में कटौती से भड़के शिक्षक, कहा..काला पट्टी बांधकर जताएंगे विरोध, स्कूल में ही करेंगे कलश स्थापन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दुर्गा पूजा की छुट्टी में कटौती को लेकर बिहार के सरकारी स्कूल के टीचर नाराज हैं। वो लगातार नवरात्र की छुट्टी बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। दुर्गा पूजा की छुट्टी में कटौती किये जाने से गुस्साएं शिक्षकों का कहना है कि पहले सरकारी स्कूलों में कलश स्थापना से लेकर विजयदशमी तक दुर्गा पूजा की छुट्टी दी जाती थी। लेकिन पिछले कई वर्षों से स्कूलों में अवकाश में कटौती की जा रही है।


 सरकार के इस फैसले से नाराज शिक्षक नेता अमित विक्रम का कहना है कि पहले भी तीज और जितिया व्रत में छुट्टी रद्द की गई थी। जब शिक्षकों ने विरोध जताया तब छुट्टी बहाल की गयी। अब फिर दुर्गा पूजा की छुट्टी में कटौती गयी है। यदि अगले दो दिन में दशहरा पूजा की छुट्टी स्कूलों में नहीं दी गयी तब 3 अक्टूबर से सभी विद्यालयों में शिक्षक हाथों में काला पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए शैक्षणिक कार्य करेंगे। शिक्षक कलश स्थापन से लेकर विजयादशमी तक छुट्टी दिये जाने की मांग कर रहे हैं। 


वही कुछ शिक्षकों का यह भी कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गयी तो कल से बिहार के सभी स्कूलों में शिक्षक दुर्गा सप्तशती का पाठ करेंगे। नाराज शिक्षकों का कहना है कि बिहार सरकार स्कूलों में कलश स्थापन करने के लिए शिक्षकों को मजबुर कर रही है। बता दें कि इस बार शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है। 8 अक्टूबर को महापचंमी, 9 अक्टूबर को महाषष्ठी, 10 अक्टूबर को महासप्तमी, 11 अक्टूबर को महाअष्टमी, 12 अक्टूबर को महानवमी और 12 अक्टूबर को ही विजयादशमी के साथ दुर्गा पूजा का समापन होगा।

टैग्स