ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Teacher News: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने तय किए नए मानक; जानिए क्या है आदेश

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग के द्वारा कई नियम लाए जा रहे हैं। जिससे सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़े। इसी बीच शिक्षा विभाग ने बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर नया नियम लागू किया है।

Bihar Teacher News
Bihar Teacher News
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षा विभाग काफी एक्टिव नजर आ रहा है। इसके साथ ही शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए विभाग की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के द्वारा कई नियम लाए जा रहे हैं। जिससे सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़े। इसी बीच शिक्षा विभाग ने बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर नया नियम लागू किया है। 


जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग ने यह फैसला किया है कि अब राज्य के सभी प्राइमरी स्कूल में हर दिन कम से कम 3 शिक्षक और मिडिल स्कूल में 5 शिक्षक की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इतना ही नहीं यदि निर्धारित संख्या से कम शिक्षक उपस्थित पाए जाते हैं तो इससे जुड़े हुए अधिकारियों पर एक्शन लिया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूलों को 30 सितंबर तक शिक्षकों की उपस्थिति रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपनी होगी।


मालूम हो कि,शिक्षा विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई शिक्षक एक ही साथ छुट्टी ले लेते हैं। इससे कक्षाएं प्रभावित होती थीं और छात्रों की पढ़ाई बाधित होती थी। इसी समस्या को देखते हुए विभाग ने यह मानक तय किया है ताकि एक साथ 2 से 5 शिक्षक छुट्टी पर न जा सकें। इसके साथ ही बेहतर शिक्षा का माहौल कायम हो सके। 


इधर, 10 से 18 सितंबर तक हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम 27 सितंबर को प्रकाशित किया जाएगा। यह रिजल्ट पीटीएम (पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग) के दौरान अभिभावकों को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे बच्चों की पढ़ाई की स्थिति समझ सकें।