ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार शिक्षक भर्ती : B.ED और D.EL.ED पास अभ्यर्थियों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, इस दिन से शुरू होगा ये काम

PATNA : एक तरफ टीचर बनने का सपना देखने वाले बीएड पास अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट ने हल्का झटका दिया है। तो वहीं बिहार में चल रही 1.70 लाख शिक्षक भर्ती को लेकर अब बिहार लोक से

बिहार शिक्षक भर्ती : B.ED और D.EL.ED पास अभ्यर्थियों  के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, इस दिन से शुरू होगा ये काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : एक तरफ टीचर बनने का सपना देखने वाले बीएड पास अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट ने हल्का झटका दिया है। तो वहीं बिहार में चल रही 1.70 लाख शिक्षक भर्ती को लेकर अब बिहार लोक सेवा आयोग ने हम नोटिस जारी किया है।


दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग ने करीब 79 हजार प्राथमिक शिक्षक के पद पर आवेदन करने वाले बीएड  पास अभ्यर्थी को डीएलएड सर्टिफिकेट अपलोड करने का मौका दिया है। आयोग ने कहा है कि- वैसे अभ्यर्थी जो बीएड के साथ-साथ डीएलएड की भी योग्यता रखते हैं तो वे 09 सितंबर से लेकर 11 सितंबर तक अपना डीएलएड सर्टिफिकेट अपलोड कर सकते हैं। बीएड और डीएलएड दोनों प्रमाण पत्र रखने वाले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपने डैशबोर्ड पर लोगिन करने के उपरांत डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन संबंधी प्रमाण पत्र को अपलोड कर सकते हैं।


मालूम हो कि, सुप्रीम कोर्ट के तरफ से 11 अगस्त 2023 को दिए गए फैसले के आलोक में बिहार सरकार को प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति के बारे में निर्णय लेने को कहा है। वही बीएड पास अभ्यर्थी भी बिहार सरकार से मांग कर रहे हैं कि उन्होंने बीएड योग्यता के आधार पर शिक्षक भर्ती परीक्षा पास की है, ऐसे में उन्हें भी शिक्षक भर्ती में मौका दिया जाना चाहिए।


आपको बताते चलें कि बीएससी शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए करीब 6 लाख अभ्यर्थियों में से बीएड पास अभ्यर्थी की संख्या 3 लाख 90 हजार है। इन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्राथमिक शिक्षक पदों से भी सभी बीएड पास अभ्यर्थियों के बाहर होने का झटका लगा है। ऐसे में अब देखना होगा कि बिहार सरकार इन अभ्यर्थियों की मांग पर क्या फैसला लेती है। हालांकि बीएससी ने माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए 4 सितंबर से दस्तावेज सत्यापन का कार्य शुरू कर चुका है।