ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार : सुहागरात में फाइटिंग सीन, नई दुल्हन ने पति को चप्पल से धोया

PATNA : शादी के बाद किसी भी नवविवाहित जोड़े के लिए सुहागरात की खास अहमियत होती है। लेकिन पटना में एक नवदंपति की सुहागरात के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान है। दर

बिहार : सुहागरात में फाइटिंग सीन, नई दुल्हन ने पति को चप्पल से धोया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : शादी के बाद किसी भी नवविवाहित जोड़े के लिए सुहागरात की खास अहमियत होती है। लेकिन पटना में एक नवदंपति की सुहागरात के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान है। दरअसल, वर पक्ष के लोगों ने दुल्हन पर आरोप लगाया है कि उसने सुहागरात में अपने पति की चप्पलों से पिटाई कर दी है। जबकि वधू पक्ष के लोगों का कहना है कि ससुरालवालों ने उन्‍हें घर से बाहर निकाल दिया है।


इस घटना के बाद दुल्‍हन अपने माता-पिता के साथ दूल्‍हे के घर के सामने धरना पर बैठ गई हैं। मुहल्ले को लोग और रिश्तेदार दोनों पक्ष का मान मनौव्वल कर रहे हैं लेकिन वर और वधू पक्ष के लोग अपनी बात पर अड़े हुए हैं। बहू का आरोप है कि वह अपने ससुराल में रहना चाहती है लेकिन ससुराल के लोग उसे रखने को तैयार नहीं हैं। इधर, सेवानिवृत रेल अधिकारी विजय सिंह, उनकी पत्नी और बेटे रोहित का आरोप है कि धरने पर बैठी बहू और उनके परिजनों ने घर की बिजली काट दी है जिससे इस भयंकर गर्मी में उन्हें पीने के लिए पानी भी नसीब नहीं हो रहा है।


जानकारी के मुताबिक बड़े ही धूमधाम के साथ स्मिता की शादी रोहित के साथ साल 2019 में हुई थी। स्मिता का आरोप है कि उसके पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज में बहुत कुछ दिया लेकिन शादी के चार महीने बाद ही ससुरालवालों ने उसे जबरन घर से निकाल दिया। जबकि लड़के के परिजनों की मानें तो स्मिता ने सुहागरात में ही रोहित की पिटाई कर दी थी। पिछले दो दिनों से चल रहे इस फैमिली ड्रामा पुलिस तक पहुंच चुका है। राजीवनगर थाने की पुलिस रोहित के घर के बाहर कैंप कर रही है। दोनों पक्ष के लोग अपनी बात पर अड़े हुए हैं। मुहल्ले के लोग दोनों पक्ष को समझाने की कोशिश में लगे हुए हैं लेकिन मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है।

टैग्स