Rajvir Jawanda: मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, सड़क हादसे में बुरी तरह हुए थे घायल Rajvir Jawanda: मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, सड़क हादसे में बुरी तरह हुए थे घायल ANANT SINGH : मोकामा विधानसभा सीट: पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह 14 अक्टूबर को करेंगे नामांकन, अभी तक नहीं तय हुआ विपक्षी कैंडिडेट का नाम Indian Air Force Day 2025: भारतीय वायु सेना का 93वां स्थापना दिवस आज, जानिए कब से हुई शुरुआत Cyber Crime News: स्विटजरलैंड में नौकरी कीजिएगा... विदेश में फर्जी नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की लूट Bihar Politics: "NDA के सीट बंटवारे को लेकर उथल-पुथल, मांझी का बड़ा बयान, कहा - हमारी पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी!" Bihar Election 2025: कौन नेता बना सकता है सबसे अधिक बार विधानसभा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड? जान लें... Bihar Police : बिहार पुलिस का गजब खेल ! SC-ST एक्ट की धारा लगाना ही भूल गई टीम; जानिए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : बिहार में इस दिन होगी दीपावली की सरकारी छुट्टी, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला Mirai OTT Release Date: तेजा सज्जा की 'मिराई' ने थिएटर्स में मचाया धमाल, अब ओटीटी पर आने को तैयार, जाने कब और कहां होगी रिलीज?
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 22 Aug 2025 01:31:23 PM IST
BIHAR STF - फ़ोटो file photo
BIHAR STF : बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में न सिर्फ राजनेता बल्कि बिहार पुलिस भी एक्टिव मोड में काम कर रही है और अब इस बात की जानकारी खुद पुलिस मुख्यालय से तरफ से दी गई है। बिहार पुलिस मुख्यालय से तरफ से इसको लेकर जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक बिहार की पुलिस न सिर्फ बिहार के अंदर बल्कि बाहर के प्रदेशों में भी जाकर एक्शन ले रही है .
बिहार पुलिस के तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक सूबे के अंदर पिछले आठ महीनों में बिहार STF के तरफ से बड़ा एक्शन लिया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार STF ने कई अन्य राज्यों में जाकर कुल 64 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही कई अन्य तरह का भी एक्शन लिया गया है।
इसको लेकर पुलिस मुख्यलाय के तरफ से जो डाटा जारी किया गया है उसके मुताबिक बिहार STF की टीम ने दिल्ली में 14 गिरफ्तारी, प०बंगाल- 09 गिरफ्तारी, उत्तर प्रदेश 07 गिरफ्तारी, गुजरात-07 गिरफ्तारी, झारखंड- 06 गिरफ्तारी, हरियाणा- 05 गिरफ्तारी, महाराष्ट्र- 04 गिरफ्तारी, मध्य प्रदेश 04 गिरफ्तारी, हिमाचल प्रदेश 02 गिरफ्तारी, पंजाब- 02 गिरफ्तारी, राजस्थान- 01 गिरफ्तारी, गोवा 01 गिरफ्तारी, उड़ीसा-01, मणिपुर-01 गिरफ्तारी उत्तराखंड-01 गिरफ्तारी.कर्नाटक-01 गिरफ्तारी और जम्मू कश्मीर-01 गिरफ्तारी हुई है।
इसको अलावा बिहार पुलिस ने बताया कि वर्ष 2024 पुलिस क साथ मुठभेड़ की घटना आठ (08) हुयी थी, जबकि इस वर्ष दिनाक 20.08.2025 तक पुलिस मुठभेड़ की संख्या तेईस (23) है। वर्ष 2024 में कुल 752 अपराधकर्मी गिरफ्तार हुये थे, जबकि इस वर्ष दिनांक 20.08.2025 तक कुल 857 अपराधकर्मी गिरफ्तार हुये है। वर्ष 2024 में कुल 44 नक्सली गिरफ्तार हुये थे, जबकि इस वर्ष दिनांक 20.08.2025 तक कुल 101 नक्सली गिरफ्तार हुये है।
इसके अलावा वर्ष 2024 में Regular Arms (including prohibited) कुल 19 बरामद हुये थे, जबकि इस वर्ष दिनांक 19.08.2025 तक Regular Arms (including prohibited) कुल 32 बरामद हुये है। वर्ष 2024 में बरामद जिंदा कारतुस की संख्या 3681 जबकि इस वर्ष दिनांक 20.08.2025 तक बरामद जिंदा कारतुस की संख्या 12176 है। वर्ष 2024 में कुल 21,26,332/- (इक्कीस लाख छब्बीस हजार तीन सौ बत्तीस) रूपये बरामद किये गये थे, जबकि इस वर्ष दिनांक 20.08.2025 तक 1,03,82,040 (Approx) (एक करोड़, तीन लाख, ब्यासी हजार एवं चालीस) रूपये बरामद हुये है।
इधर, वर्ष 2025 में संगठित अपराधकर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई हेतु 04 नये Cell (नारकोटिक्स सेल, सोशल मीडिया सेल, EIU एवं सुपारी किलर निगरानी सेल) तथा 01 HIT TEAMका गठन किया गया। संगठित अपराध के विरूद्ध कार्रवाई हेतु SOG की संख्या में बढ़ोतरी की गयी। अभी वर्तमान में कुल 15 SOG कार्यरत है। SOG को सभी संसाधन मुहैया कराया गया।