ब्रेकिंग
बंटी यादव मर्डर केस: दो दिन की रिमांड पर आरोपी सोनू, पूछताछ में खोले हत्याकांड से जुड़े अहम राजडेहरी में कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के विरोध में राजद का मार्च, दोषियों को फांसी और निष्पक्ष जांच की मांग‘मिशन प्रधान’ के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलानक्या यही शराबबंदी है? बिहार में विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार की डिक्की से लाखों का माल बरामदबिहार में जीत के बाद मुंबई पहुंचे प्रशांत किशोर, सुनेत्रा पवार से मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचलबंटी यादव मर्डर केस: दो दिन की रिमांड पर आरोपी सोनू, पूछताछ में खोले हत्याकांड से जुड़े अहम राजडेहरी में कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के विरोध में राजद का मार्च, दोषियों को फांसी और निष्पक्ष जांच की मांग‘मिशन प्रधान’ के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलानक्या यही शराबबंदी है? बिहार में विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार की डिक्की से लाखों का माल बरामदबिहार में जीत के बाद मुंबई पहुंचे प्रशांत किशोर, सुनेत्रा पवार से मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल

बिहार के स्टेट हाईवे पर इस महीने से लगेगा टैक्स, फर्जीवाड़ा रोकने के लिए लगेंगे ANPR कैमरे; यहां बनेगा पहला टोल प्लाजा

Bihar SH toll tax: बिहार में नवंबर से स्टेट हाईवे पर व्यावसायिक वाहनों से टोल टैक्स वसूली शुरू होगी। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए टोल प्लाजा पर ANPR कैमरे लगाए जाएंगे और फास्टैग के जरिए टोल संग्रह की व्यवस्था लागू की जाएगी।

Bihar SH toll tax
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar SH toll tax: बिहार में स्टेट हाईवे (राज्य उच्च पथ) पर नवंबर से व्यावसायिक वाहनों से टोल टैक्स वसूली शुरू होने जा रही है। पथ निर्माण विभाग ने इसके लिए तैयारी तेज कर दी है। टोल संग्रह में पारदर्शिता और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए टोल बूथों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए जाएंगे। 



हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की थी कि राज्य के स्टेट हाईवे पर केवल व्यावसायिक वाहनों से ही टोल टैक्स लिया जाएगा। इसके बाद पथ निर्माण विभाग ने टोल व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टोल बूथों पर लगाए जाने वाले एआई आधारित ANPR कैमरे वाहन के नंबर प्लेट की तस्वीर लेकर यह जानकारी उपलब्ध कराएंगे कि वाहन निजी है या व्यावसायिक। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि किस वाहन से टोल टैक्स वसूला जाना है।



फिलहाल व्यवस्था के अनुसार पीले रंग की नंबर प्लेट वाले वाहनों को व्यावसायिक माना जाता है। हालांकि, इसमें फर्जीवाड़े की संभावना बनी रहती थी, क्योंकि कुछ व्यावसायिक वाहन नंबर प्लेट का रंग बदलकर सफेद कर सकते थे। ANPR तकनीक लागू होने के बाद इस तरह की गड़बड़ी पर रोक लग सकेगी।



पथ निर्माण विभाग ने स्टेट हाईवे पर कैमरे लगाकर यह सर्वे पूरा कर लिया है कि किन-किन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कितनी है। इसी आकलन के आधार पर टोल प्लाजा निर्माण और टोल संग्रह की तैयारी शुरू की गई है।



विभागीय अधिकारियों के अनुसार, राज्य कैबिनेट पहले ही यह तय कर चुकी है कि किस प्रकार के वाहनों से कितना टोल टैक्स लिया जाएगा। पथ निर्माण विभाग को यह अधिकार दिया गया है कि वह किन सड़कों को टोल के दायरे में शामिल करेगा।



स्टेट हाईवे और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा बनाए गए पुलों पर टोल वसूली के लिए टोल प्लाजा बनाने का काम शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि पहला टोल प्लाजा आरा-छपरा पुल के लिए बनाया जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य सड़कों को भी टोल व्यवस्था के लिए चिह्नित किया गया है।



स्टेट हाईवे पर भी नेशनल हाईवे की तर्ज पर फास्टैग के माध्यम से टोल टैक्स वसूला जाएगा। इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधीन काम करने वाली फास्टैग प्रबंधन संस्था से बातचीत की जा रही है।वहीं, पटना के गंगा पथ को टोल टैक्स के दायरे से बाहर रखा गया है। पहले बनाए गए प्रावधानों के तहत गंगा पथ पर भी टोल लगाने की योजना थी, लेकिन अब इसे टोल मुक्त रखा जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता