ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार से बड़ी खबर : पटना में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, मेट्रो के काम में लगे क्रेन से जा भिड़ा तेज रफ्तार ऑटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। पटना मेट्रो के काम में लगी

बिहार से बड़ी खबर : पटना में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, मेट्रो के काम में लगे क्रेन से जा भिड़ा तेज रफ्तार ऑटो
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। पटना मेट्रो के काम में लगी क्रेन से एक तेज रफ्तार ऑटो की सीधी टक्कर हो गई। यह घटना कंकड़बाग थानाक्षेत्र के रामलखन पथ की है।


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह एक ऑटो मीठापुर से जीरोमाइल की ओर जा रहा था। इसी बीच रामलखन पथ के पास मेट्रो रेल के निर्माण कार्य में लगा एक क्रेन पिलर को उठाकर दूसरी जगह ले जा रहा था। तभी ऑटो चालक ने क्रेन में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के वक्त ऑटो में 8 लोग सवार थे।


इस हादसे में चार लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन महिला और चार पुरुष शामिल हैं। सभी नेपाल, रोहता, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और वैशाली के रहने वाले थे और बस पकड़ने के लिए बैरिया बस स्टैंड जा रहे थे।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस हादसे के शिकार लोगों के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।