ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Ias Sanjeev Hans Arrest: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, IAS संजीव हंस और गुलाब यादव अरेस्ट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है, जहां मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को अरेस्ट कर लिया है

Ias Sanjeev Hans Arrest: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, IAS संजीव हंस और गुलाब यादव अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है, जहां मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को अरेस्ट कर लिया है।


दरअसल, आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रवर्तन निदेशायलय यानी ईडी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही थी। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान आईएएस अधिकारी संजीव हंस के ठिकानों से ईडी को मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिले हैं।


पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद ईडी की टीम ने संजीव हंस को उनके पटना स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके पार्टनर माने जाने वाले पूर्व विधायक गुलाब यादव को ईडी ने दिल्ली स्थित एक रिशॉट से गिरफ्तार किया है। दोनों का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद ईडी उनसे पूछताछ कर रही है।


बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में संजीव हंस और गुलाब यादव लंबे समय से ईडी की रडार पर थे। ईडी लगातार दोनों से पूछताछ कर रही थी और उनके ठिकानों पर छापेमारी चल रही थी। शुक्रवार को भी ईडी दोनों के ठिकानों पर रेड कर रही थी। इससे पहले दोनों के पटना से लेकर दिल्ली और पुणे तक के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी और आखिरकार ईडी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।