ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, यूक्रेन में फंसे छात्र यहां ले सकते हैं मदद

PATNA : रूस और यूक्रेन में युद्ध की शुरुआत के बाद बिहार के कई लोगों की चिंता बढ़ गई है. बिहार के कई जिलों के बच्चे यूक्रेन में फंस गए हैं. यूक्रेन में फंसे बिहारियों को वापस ल

बिहार सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, यूक्रेन में फंसे छात्र यहां ले सकते हैं मदद
First Bihar
2 मिनट

PATNA : रूस और यूक्रेन में युद्ध की शुरुआत के बाद बिहार के कई लोगों की चिंता बढ़ गई है. बिहार के कई जिलों के बच्चे यूक्रेन में फंस गए हैं. यूक्रेन में फंसे बिहारियों को वापस लाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने आज यूक्रेन में फंसे बिहार के छात्रों और अन्य निवासियों के लिए हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की है.


मेडिकल की पढ़ाई करने गए ये बच्चे लगातार धमाके की वजह से दहशत में हैं और परिजनों को कॉल कर स्थिति की जानकारी देते हुए घर वापसी की गुहार लगा रहे हैं. युक्रेन में फंसे बिहार के छात्र और निवासी हेल्पलाइन नंबर 0612-1070; 06122294204; +917070290170 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. ये नंबर 24×7 कार्यरत है.



बता दें कि रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद वहां भारतीयों को लेकर केंद्र सरकार लगातार रणनीति बना रही है, कैसे उन्हें भारत लाया जाए. इस बीच यूक्रेन में फंसे बिहार के लोगों को लेकर नीतीश कुमार सरकार ने भी बड़ा ऐलान किया है. सीएम नीतीश ने कहा कि यूक्रेन में जारी वर्तमान संकट के मद्देनजर वहां फंसे बिहारवासियों को वापस लाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है. राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि वहां से बिहार आने वाले लोगों का पूरा किराया राज्य सरकार देगी.