ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

ये बिहार सरकार हैः मंत्री के निरीक्षण के लिए कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी-डॉक्टरों को भी ड्यूटी पर आने का फरमान जारी हुआ

ARA : क्या किसी कोविड पॉजिटिव कर्मचारी को ड्यूटी पर आने का आदेश दिया जा सकता है. आप चौंक जायेंगे. अब ये भी जान लीजिये कि ऐसा फऱमान किसी निजी कंपनी या संस्थान ने जारी नहीं किया है.

ये बिहार सरकार हैः मंत्री के निरीक्षण के लिए कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी-डॉक्टरों को भी ड्यूटी पर आने का फरमान जारी हुआ
First Bihar
4 मिनट

ARA : क्या किसी कोविड पॉजिटिव कर्मचारी को ड्यूटी पर आने का आदेश दिया जा सकता है. आप चौंक जायेंगे. अब ये भी जान लीजिये कि ऐसा फऱमान किसी निजी कंपनी या संस्थान ने जारी नहीं किया है. बिहार सरकार अपने कर्मचारियों के लिए इस तरह का आदेश जारी कर रही है. सरकारी अस्पताल में मंत्री का निरीक्षण होने वाला है तो कोविड पॉजिटिव कर्मचारियों और डॉक्टरों को भी ड्यूटी पर हाजिर रहने का आदेश जारी कर दिया गया है.


मंत्री आर के सिंह के लिए आऱा में जारी हुआ आदेश
आरा सदर अस्पताल के अधीक्षक ने ऐसा ही आदेश जारी किया है. अधीक्षक ने सदर अस्पताल के सभी डॉक्टरों औऱ कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को पत्र जारी किया है. पत्र का मजमून हैरान कर देने वाला है. कोविड प्रोटोकॉल कहता है कि कोरोना पॉजिटिव लोगों को पूर्णतः आइसोलेशन में रहना है. लेकिन आरा सदर अस्पताल के अधीक्षक ने कोरोना से संक्रमित कर्मचारियों को भी अस्पताल में हाजिर होने को कहा है. कारण ये कि मंत्री जी अस्पताल का निरीक्षण करने आने वाले हैं.


अधीक्षक के आदेश का मजमून पढिये
आरा सदर अस्पताल के अधीक्षक ने 23 अप्रैल को ज्ञापांक संख्या 369 से अपने सभी अधीनस्थ डॉक्टरों औऱ कर्मचारियों के लिए आदेश जारी किया है. पढिये क्या लिखा है उस आदेश में“कल दिनांक 24.04.2021 को माननीय आर के सिंह, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार का सदर अस्पताल, आरा में निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है. उक्त के आलोक में सदर अस्पताल के सभी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं कर्मचारी(कोविड पॉजिटिव सहित) आदेशित है कि कल दिनांक 24.04.2021 को ड्रेस कोड में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे. सभी कोविड पॉजिटिव चिकित्सा पदाधिकारी औऱ कर्मचारी का आर.टी.पी.सी.आऱ. जांच दिनांक 24.04.2021 को किया जाना है. ससमय उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे. अनुपस्थित पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी जिसकी सारी जिम्मेवारी संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मचारी की होगी.”


ये पत्र डॉक्टर ने जारी किया है
हम आपको बता दें कि किसी भी सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर होते हैं. आरा सदर अस्पताल में भी ऐसा ही है. लिहाजा ये पत्र डॉक्टर की ओर से ही जारी किया गया है,जिसमें कोविड पॉजिटिव डॉक्टरों औऱ कर्मचारियों को अस्पताल का ड्रेस पहन कर ड्यूटी पर हाजिर होने को कहा गया है. इसलिए क्योंकि मंत्री जी निरीक्षण करने आने वाले हैं.


हम आपको बता दें कि कोरोना को लेकर दुनिया भर में जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक पॉजिटिव पाये गये इंसान को दूसरों से अलग यानि आइसोलेशन में रहना है. उनके इलाज के लिए जाने वाले डॉक्टरों औऱ पारा मेडिकल कर्मचारियों को भी पीपीई किट पहन कर जाना है. लेकिन बिहार में कोविड पॉजिटिव डॉक्टरों औऱ कर्मचारियों को अस्पताल के ड्रेस में ड्यूटी पर आने को कहा जा रहा है.


दरअसल केंद्रीय मंत्री आर के सिंह आऱा संसदीय क्षेत्र से ही सांसद हैं. शनिवार को वे अपने गृह क्षेत्र में कोरोना के इलाज का बंदोबस्त देखने आ रहे हैं. मंत्री जी को0 निरीक्षण के दौरान सब कुछ दुरूस्त नजर आये इसलिए कोरोना पॉजिटिव डॉक्टरों-कर्मचारियों को भी अस्पताल में हाजिर होने का फऱमान जारी कर दिया गया है.


ये बिहार सरकार हैः मंत्री के निरीक्षण के लिए कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी-डॉक्टरों को भी ड्यूटी पर आने का फरमान जारी हुआ


टैग्स