ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Bihar Rural Works Department : ग्रामीण कार्य विभाग का बड़ा फैसला, अब इंजीनियर को हर महीने करना होगा यह काम

Bihar Rural Works Department : बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग ने सरकारी इंजीनियरों को अब हर महीने 20 सड़कों और पुल-पुलियों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, पोर्टल पर तस्वीर समेत रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य।

Bihar Rural Works Department
Bihar Rural Works Department
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट
  • Bihar Rural Works Department : ग्रामीण कार्य विभाग ने एक नया आदेश जारी करते हुए साफ कर दिया है कि अब हर अभियंता को नियमित रिपोर्ट देनी होगी। विभाग ने चेतावनी भी दी है कि लापरवाही बरतने पर कार्रवाई तय है। यह कदम लगातार मिल रही जर्जर सड़कों की शिकायतों के बाद उठाया गया है।


पिछले कई महीनों से विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि नई बनी सड़कों की देखरेख में लापरवाही हो रही है। कई सड़कों के छह महीने के भीतर ही टूटने और मरम्मत न होने की बातें सामने आईं। इन शिकायतों के बाद विभाग ने अब सख्ती बरतने का निर्णय लिया है।


नए आदेश के मुताबिक, प्रत्येक अभियंता को अब हर महीने अपने क्षेत्राधिकार की 20 सड़क और पुल-पुलियों का निरीक्षण करना होगा। इनकी स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट तस्वीरों के साथ विभागीय पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इससे न केवल जिला स्तर पर बल्कि मुख्यालय से भी सीधी मॉनिटरिंग हो सकेगी।


इस पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी कार्यपालक अभियंताओं को सौंपी गई है। अगर किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अभियंता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता और उनकी समय-समय पर देखरेख सुनिश्चित करना अभियंताओं की सीधी जिम्मेदारी होगी।