ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बिहार में फिर बनेगी NDA की सरकार, प्रदेश की जनता पीएम मोदी के साथ: रोहित कुमार सिंह

रोहित कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के लोग झोला और बोरा से प्रधानमंत्री मोदी जी से अपेक्षा करते हैं और प्रधानमंत्री मोदी जी आसमान की गहराई से ज्यादा बिहार की सम्मानित जनता की प्रगति के लिए विकास की राशि भारत सरकार की ओर से निर्गत कराते हैं।

Bihar
तेजस्वी-राहुल का गठबंधन फेल
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने गया से 13000 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वहीं बेगूसराय को औंटा-सिमरिया पुल की सौगात दी। पीएम मोदी के बिहार दौरे पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की बिहार की जनता झोला-बोड़ा से मांगती हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसमान के बराबर राज्य के विकास के लिए देते हैं। पूरा बिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। बिहार में फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी। 


रोहित सिंह ने कहा कि बिहार की जनता को मालूम है जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं तब तक राज्य सुरक्षित है। बिहार की जनता राहुल गांधी और लालू यादव के गठबंधन को क्लीन बोल्ड करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार विकास के साथ खड़ा है और विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही करा सकते हैं। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र भाई मोदी जी बिहार की जनता को 12000 से अधिक राशि का सौगात दिये। बिहार के लोग झोला और बोरा से प्रधानमंत्री मोदी जी से अपेक्षा करते हैं और प्रधानमंत्री मोदी जी आसमान की गहराई से ज्यादा बिहार की सम्मानित जनता की प्रगति के लिए विकास की राशि भारत सरकार की ओर से निर्गत कराते हैं। इसके लिए हम पीएम मोदी जी को आभार व्यक्त करते हैं।


उन्होंने कहा कि आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी जी ने जिस प्रकार से बेगूसराय में औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन किया। मुजफ्फरपुर में अस्पताल और बक्सर में थर्मल पावर प्लांट सहित कई योजनाओं का शुभारंभ किया उससे बिहार की जनता गदगद है। बिहार की सम्मानित जनता को इस बात की सुखद अनुभूति है कि जब तक बिहार में डबल इंजन की सरकार काम करेगी तब तक केंद्र में प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी रहेंगे। बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनेगी। बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी तब यहां की जनता को कभी किसी प्रकार की कमी नहीं होगी। बिहार में विकास की गंगोत्री बढ़ती रहेगी। केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार रहेगी तो आगे भी विकास का काम होता रहेगा। दोनों जगह पर एक सरकार रहेगी तो विकास की गंगा बहेगी। वही घुसपैठ के सवाल पर जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्पष्ट किया उससे भी बिहार की जनता बहुत आश्वस्त हैं और गदगद हैं। 


उन्होंने आगे कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी और उनका महा गठबंधन बिहार में पूरी तरह फ्लॉप होने जा रही है। राहुल गांधी में विपक्ष के नेता के पद पर आसीन हैं..भ्रष्टाचार के खिलाफ जब भारत सरकार कार्रवाई करती है तब राहुल, उनकी पार्टी और गठबंधन में सम्मिलित लोग सवाल उठाने लगते हैं। रोहित सिंह ने कहा कि विपक्ष के लोग देश के सवाल पर और राष्ट्र के सवाल पर और भ्रष्टाचार के सवाल पर देश की सरकार का सहयोग कीजिए। बिहार की सम्मानित जनता को मालूम है कि कांग्रेस पार्टी, इंडि गठबंधन और लालू जी का गठबंधन कभी भी बिहार की जनता का भला नहीं कर सकती है। कभी बिहार को विकास के रास्ते पर नहीं ले जा सकती है। बिहार की जनता मां भारती के वीर सपूत नरेंद्र मोदी जी के साथ पूरी ताकत और ऊर्जा मजबूती के साथ खड़ी है। आने वाले समय में बिहार में पूर्ण रूप से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनेगी। लालू यादव जी का गठबंधन राहुल जी का प्रयास पूरी तरह फेल होगा। क्योंकि बिहार की जनता को मालूम है कि जहां लाल यादव होंगे जहां राहुल गांधी होंगे वहां विकास कभी नहीं हो सकता।