ब्रेकिंग
JDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूद

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल का बड़ा असर, बर्खास्त संविदा कर्मियों में अबतक 3625 हुए फिर से बहाल

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पुनर्बहाली पहल का असर दिखने लगा है। अब तक 3625 बर्खास्त संविदाकर्मी बहाल किए जा चुके हैं, जिनमें से 2010 ने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा बर्खास्त किए गए विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों को सेवा में लौटने का एक और अवसर देने की पहल असर दिखा रही है। विभाग द्वारा दिए गए अपील अभ्यावेदन के विकल्प के बाद बड़ी संख्या में बर्खास्त कर्मियों ने वापसी की इच्छा जताई है तथा अपना अपील अभ्यावेदन जमा किया है। 


अब तक 3625 संविदाकर्मियों की अपीलें स्वीकृत हो चुकी हैं, जबकि 3069 अपील अभ्यावेदनों पर कार्रवाई जारी है।जिन 3625 संविदाकर्मियों का अपील अभ्यावेदन स्वीकृत कर लिया गया है उनमें से शुक्रवार तक 2010 संविदाकर्मी सभी जिलों में अपने-अपने पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है।


विभाग ने 12 सितंबर को अपील का अवसर प्रदान किया था, जिसके बाद से विभागीय ई-मेल और कार्यालयों में 12000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से कई आवेदन दोबारा किए गए हैं, जिन्हें जांच के बाद स्वीकृति दी जा रही है। शनिवार को 692 अपीलों को स्वीकृति दी गई, जबकि इससे पूर्व शुक्रवार को 550, गुरुवार को 546 तथा बुधवार को 502 और संविदाकर्मियों को बहाली की मंजूरी मिली थी।


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा सबसे पहले 54 विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों का अपील अभ्यावेदन स्वीकार किया गया था। इसके बाद क्रमवार 167, 402, 200, 111 एवं 401 अपील अभ्यावेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई।


इधर, जिन संविदा कर्मियों के अपील अभ्यावेदन प्रक्रियाधीन हैं, ऐसे संविदाकर्मियों की भारी भीड़ पटना मुख्यालय में उमड़ रही है। ई मेल पर अभ्यावेदन भेजने के बावजूद कई बर्खास्त सर्वेक्षणकर्मी अपर मुख्य सचिव कोषांग में भी आवेदन जमा कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, इस पहल से बर्खास्त कर्मियों को दोबारा सेवा में आने का अवसर दिया गया है। इसका सकारात्मक असर हुआ है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें