ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Republic Day : गणतंत्र दिवस 2026: पटना के गांधी मैदान में भव्य समारोह, 12 झांकियां और सुरक्षा के कड़े इंतजाम; CM नीतीश कुमार ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

पूरे देश के साथ बिहार में भी आज गणतंत्र दिवस की धूम है। पटना के गांधी मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है, जहां राज्यपाल झंडोत्तोलन करेंगे और विकास झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Bihar Republic Day : गणतंत्र दिवस 2026: पटना के गांधी मैदान में भव्य समारोह, 12 झांकियां और सुरक्षा के कड़े इंतजाम; CM नीतीश कुमार ने दी  बधाई एवं शुभकामनाएं
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Republic Day : पूरे देश के साथ आज बिहार में भी 76वें गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल है। राज्य के सभी जिलों में सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य राजकीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह ठीक 9:00 बजे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद भव्य मार्च पास्ट का आयोजन होगा, जिसमें राज्य पुलिस, अर्द्धसैनिक बल और अन्य टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। राज्यपाल मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्रिमंडल के सदस्य, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहेंगे। गांधी मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।


राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सुबह 9:47 बजे से झांकियों का प्रदर्शन शुरू होगा, जो लगभग 32 मिनट तक चलेगा। इस दौरान कुल 12 विभागों द्वारा बिहार के विकास, सामाजिक योजनाओं, सांस्कृतिक विरासत और उपलब्धियों को दर्शाती झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। झांकियों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे में हुए कार्यों की झलक दिखाई जाएगी।


रविवार की शाम जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा समेत वरीय अधिकारियों ने गांधी मैदान पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। आम नागरिकों के लिए गांधी मैदान में प्रवेश गेट संख्या 5, 6 और 7 से सुनिश्चित किया गया है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।


गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की एकता व अखंडता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह दिन हमें संविधान में निहित आदर्शों को आत्मसात करने और उन्हें मजबूत करने का संदेश देता है।


मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति और सौहार्द के वातावरण में ही राज्य और देश की समृद्धि एवं प्रगति संभव है। हमें अपनी स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए निरंतर संकल्पित रहना होगा।


गणतंत्र दिवस को देखते हुए राज्य में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। खासकर नेपाल से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर गश्त और जांच बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों ने सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन के संभावित इस्तेमाल को लेकर सतर्कता बरतने को कहा है। इसके मद्देनजर पश्चिम चंपारण से लेकर अररिया और किशनगंज तक के सीमावर्ती जिलों के डीएम और एसपी को सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के साथ संयुक्त निगरानी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।


बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में हाई अलर्ट जारी किया है। वसंत पंचमी को लेकर तैनात अर्द्धसैनिक बल, बी-सैप और रिजर्व बटालियन की 40 से अधिक अतिरिक्त कंपनियों को गणतंत्र दिवस तक तैनात रखा गया है। सभी जिलों में सार्वजनिक कार्यक्रम स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।


वर्दीधारी पुलिस के साथ-साथ सादे वेश में भी जवानों को लगाया गया है और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। वाहनों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सहयोग करें और गणतंत्र दिवस को शांति, उत्साह और गर्व के साथ मनाएं।