ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार रेजिमेंट सेंटर में पासिंग आउट परेड, 177 जवानों ने ली देश रक्षा की शपथ

PATNA : जवानों के हाड़-तोड़ मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और गुरुओं के कुशल प्रशिक्षण के बाद भारत का एक वीर जवान पैदा होता है। दानापुर स्थित बिहार रेजिमेंट सेंटर में इन्हीं कदमों से चल कर आज 177 आर्मी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : जवानों के हाड़-तोड़ मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और गुरुओं के कुशल प्रशिक्षण के बाद भारत का एक वीर जवान पैदा होता है। दानापुर स्थित बिहार रेजिमेंट सेंटर में इन्हीं कदमों से चल कर आज 177 आर्मी के नए जवान सेना से जुड़ गए। 169 बैच के इन जवानों ने बिहार रेजिमेंट सेंटर के अखौरा ग्राउंड में देश के लिए मर मिटने की शपथ ली।इस मौके पर पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।

परेड की सलामी  बिहार रेजिमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर जयसिंह बैंसला ने ली। 238 दिनों  के कड़े प्रशिक्षण के बाद बेहतर काम करने वाले कैडेटों  को मेडल देकर सम्मानित  किया गया। ये जवान जल्द ही जम्मू कश्मीर सहित अपने-अपने यूनिट में तैनात होंगे। इस मौके पर BRC के सभी वरीय अधिकारी और जवानो के अभिभावक मौजूद रहे।

जवानों को समबोधित करते हुए  समारोह के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर जयसिंह बैंसला ने उन्हें आधुनिक युद्ध कि आवश्यकताओं के अनुसार स्वयं को सेना में प्रयोग किया जाने वाले नवीन संयंत्रों से प्रशिक्षित करने पर बल दिया।उन्होंने ये भी कहा कि देश कि संप्रभुता को बनाये रखेने के लिए तथा अपने देशवासियों कि सेना पर सदियों पुराना विश्वास को कायम रखने के लिए ये बेहद ज़रुरी है कि एक योग्य और कुशल सैनिक बनें। 



टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ

FirstBihar संवाददाता