ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

BIHAR: प्राइवेट गाड़ियों के ‘कमर्शियल खेल’ का उजागर, ऐसे लोगों पर अब होगी ताबड़तोड़ कार्रवाई, परिवहन मंत्री ने क्या कहा जानिए?

बिहार में निजी वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने ऐसे वाहन मालिकों और एजेंसियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे सरकार को हो रहे राजस्व नुकसान पर रोक लगाई जा सके।

bihar
राजस्व का हो रहा नुकसान
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में निजी गाड़ियों का इस्तेमाल व्यावसायिक प्रयोजनों में किया जा रहा है। इस पर ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अविलंब उन सभी एजेंसियों, वाहन मालिकों और संबंधित पक्षों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाए, जो निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं। 


यह बातें उन्होंने शनिवार को छपरा जिले में परिवहन विभाग के पदाधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कही। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। जो लोग भी इस तरह का काम कर रहे हैं, उन्हें चिन्हिंत कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश मंत्री श्रवण कुमार ने विभाग के अधिकारियों को दिया।  


सरकारी विभागों में भी निजी वाहन

बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि राज्य के विभिन्न जिलों में कई एजेंसियां सरकारी विभागों (जैसे खनन विभाग, पर्यटन विभाग), प्राइवेट होटलों और अन्य संस्थाओं के लिए व्यावसायिक वाहनों के स्थान पर निजी वाहन उपलब्ध करा रही हैं। साथ ही कई वाहन मालिक और एजेंसियां निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग कर रही हैं।मंत्री ने इस स्थिति पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि व्यावसायिक वाहनों के लिए फिटनेस प्रमाण-पत्र प्राप्त और परमिट दोनों ही लेना अनिवार्य है। नियमों के अनुसार: 8 वर्ष से कम पुराने व्यावसायिक वाहनों के लिए हर 2 वर्ष में फिटनेस प्रमाण-पत्र और 8 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों के लिए हर वर्ष फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी किया जाता है।


इसके अलावा, स्टेज कैरेज, कॉन्ट्रैक्ट कैरेज और मालवाहक वाहनों और पर्यटन हेतु परिचालित वाहनों में परमिट अनिवार्य है। इन प्रमाण-पत्रों और परमिटों से सरकार को राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग कर वंचना का यह गंभीर मामला बन रहा है। मंत्री श्री कुमार ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस दिशा में त्वरित जांच हो, ताकि नियमों का पालन हो और राज्य का राजस्व सुरक्षित रहे।

टैग्स