ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Politics: बिहार BJP ने अचानक रद्द किया 'राज्य परिषद' की बैठक, कारण जान कर आप चौक जाएंगे....

Bihar Politics: बिहार भाजपा ने 19 जनवरी को आयोजित राज्य परिषद की बैठक को स्थगित कर दिया है. नई तारीख की घोषणा बाद में की जायेगी.

Bihar Politics,BIHAR BJP NEWS, BIHAR ASSEMBLY ELECTION 2025, PATNA NEWS
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार भाजपा ने अपनी राज्य परिषद की बैठक को अचानक स्थगित कर दिया है. इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के नाम पर मुहर लगना था. लेकिन ऐन वक्त पर बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. राज्य परिषद की बैठक स्थगित किए जाने की पीछे की जो वजह बताई जा रही है वो किसी के गले के नीचे नहीं उतर रही. 

बापू सभागार में आयोजित थी बैठक 

19 जनवरी को पटना के बापू सभागार में प्रदेश परिषद की बैठक बुलाई गई थी. जिसमें बिहार के प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित किया जाना था. जो जानकारी दी गई थी, उसके अनुसार वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को 18 जनवरी को पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षक सह केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करना था. इसके बाद राज्य परिषद की बैठक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की जानी थी. लेकिन नेतृत्व ने 19 तारीख को आयोजित राज्य परिषद की बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया है.

नई तारीख की घोषणा कब होगी ? 

बिहार भाजपा की तरफ से जानकारी दी जा रही है, वो यह कि 19 तारीख की राज्य परिषद की बैठक स्थगित की गई है. बताया जा रहा है कि 19 तारीख को रविवार है, इस दिन प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर सभी नेताओं को टास्क दिया गया है. लिहाजा राज्य परिषद की बैठक स्थगित की गई है. नई तारीख की घोषणा बाद में की जायेगी. 

वैसे बता दें, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम महीने के अंतिम रविवार को होती है.26 तारीख को जनवरी महीने का अंतिम रविवार है. लेकिन इस महीने पहले ही यानि 19 तारीख (रविवार) को मन की बात कार्यक्रम आयोजित है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता