ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार पुलिस सिपाही चालक भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 1632 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

PATNA: बिहार पुलिस सिपाही चालक भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आ गया है। कुल 1632 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने इस परीक्ष

बिहार पुलिस सिपाही चालक भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 1632 अभ्यर्थियों को मिली सफलता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार पुलिस सिपाही चालक भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आ गया है। कुल 1632 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने इस परीक्षा का आयोजन किया था। 


बिहार पुलिस में चालक सिपाही के लिए ली गयी परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। परीक्षा में 1632 अभ्यर्थी अंतिम रूप से सिलेक्ट हो गये हैं। जिसमें 714 सामान्य वर्ग, 169 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 266 एससी, 23 एसटी, 284 अत्यंत पिछड़ा वर्ग और 176 पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं। 


पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित 68 सीटों पर किसी भी अभ्यर्थी के नहीं उपस्थित होने के कारण ये पद खाली रह गया है। इसमें स्वतंत्रता सेनानी के पोता-पोती या नाती-नतिनी वर्ग के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थी भी शामिल हैं। 


बिहार पुलिस सिपाही चालक भर्ती में सफल महिला अभ्यर्थियों में सामान्य वर्ग में 266, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 46, एससी में 100, एसटी में 5, अत्यंत पिछड़ा वर्ग में 115 और पिछड़ा वर्ग में 77 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ।


गौरतलब है कि नवम्बर 2019 को चालक सिपाही के 1722 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया था। वही 3 जनवरी, 2021 को लिखित परीक्षा ली गयी थी और 15 अप्रैल, 2021 को इसका रिजल्ट प्रकाशित किया गया। इसके बाद 15 से 24 नवंबर तक शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गयी थी। वाहन चालक दक्षता परीक्षा 8 से 21 नवंबर तक ली गयी। जिसके बाद आज फाइनल रिजल्ट का निकाला गया जिसमें कुल 1632 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।

टैग्स