ब्रेकिंग न्यूज़

बगहा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धनहा और भितहा में अवैध हथियार बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था का महापर्व छठ: युवा चेतना के सुप्रीमो ने व्रतियों के बीच बांटी साड़ी और सूप, कहा-छठ सामाजिक न्याय का प्रतीक BIHAR NEWS: मोकामा में गंगा नदी फिर बनी मौत का कुंड : छठ पूजा का जल लेने गया किशोर डूबा, पिछले तीन साल में सौ से अधिक लोग गंवा चुके जान Election Commission : चुनाव आयोग आज SIR को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा, अगले हफ्ते से प्रक्रिया शुरू होगी। Bihar News : गैस सिलेंडर लीक से लगी आग, छठ पूजा की तैयारी कर रही दो महिलाएं समेत तीन लोग झुलसे Bihar Election 2025 : तेजस्वी और राहुल से आगे निकले CM नीतीश कुमार, बढ़ सकती है महागठबंधन की टेंशन; आधी आबादी को लेकर तैयार हुआ ख़ास प्लान Bihar politics scandal : राजद नेता का बार डांसर संग अश्लील वीडियो वायरल, बोले– "सलमान खान भी डांस करते हैं, हमने कौन सा ग़लत किया" Bihar Politics : राहुल गांधी की बिहार से दूरी पर कांग्रेस में असमंजस, जानिए कांग्रेस बना रही कोई नई रणनीति या फिर सच में है नाराजगी का संकेत? Bihar Election 2025 : "मैं भी राजनीति छोड़ दूंगा...” बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान,कहा - नहीं हुआ यह काम तो .... Bihar Assembly Election : बिहार में भी लागू होगा शिंदे फार्मूला ! BJP के प्लान पर CM नीतीश के करीबी नेता का बड़ा खुलासा, जानिए क्या दिया जवाब

Bihar Police News: अपराधियों को गिरफ्तार करने में बिहार पुलिस ने बनाया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 2.28 लाख अभियुक्तों को अरेस्ट करने का दावा

Bihar Police News: बिहार पुलिस ने 2025 के पहले सात महीनों में 2.28 लाख अपराधियों को गिरफ्तार कर रिकॉर्ड बनाया है। इनमें 8,800 से अधिक हार्डकोर अपराधी और 141 नक्सली शामिल हैं। अवैध हथियार व कारतूस की बरामदगी में भी उल्लेखनीय सफलता मिली है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mon, 08 Sep 2025 07:30:24 PM IST

Bihar Police News

- फ़ोटो Google

Bihar Police News: बिहार में अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस के स्तर से निरंतर कई स्तर की रणनीति तैयार कर इसे अंजाम तक पहुंचाने में जुटी है। बिहार पुलिस के एडीजी विधि व्यवस्था पंकज कुमार दराद ने बताया कि इस वर्ष जनवरी से जुलाई तक विभिन्न तरह के अपराधों के 2 लाख 28 हजार 188 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें 8 हजार 823 हार्डकोर अपराधी और 141 नक्सली शामिल हैं। 


उन्होंने बताया कि दबोचे गए कुल अपराधियों में हार्डकोर अपराधियों का प्रतिशत करीब 40 है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। हार्डकोर अपराधियों को दबोचने पर पुलिस महकमा का फोकस अधिक है। जिन नक्सलियों को दबोचा गया है, उसमें एक से डेढ़ दर्जन नक्सली इनामी हैं। कुछ पर तो 1 से 2 लाख रुपये तक का इनाम है। अगस्त से अब तक का आंकड़ा जोड़ने पर इस संख्या में बढ़ोतरी होगी।   


पिछले दो-तीन वर्ष के दौरान गिरफ्तार हुए अपराधियों एवं कुख्यात अपराधियों के औसत की तुलना मौजूदा वर्ष से करें, तो यह कहीं अधिक है। पिछले वर्ष 2024 में पूरे साल के दौरान 3 लाख 35 हजार अपराधियों को दबोचा गया था। वहीं, इस वर्ष शुरुआती 7 महीने यानी जनवरी से जुलाई तक 2.28 लाख से अधिक अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं। वर्ष समाप्त होने पर यह संख्या दोगुना तक पहुंच सकती है। यह संख्या पिछले दो-तीन वर्ष के दौरान हुई गिरफ्तारी से अधिक होगी। इसी तरह 2023 में 3 लाख 51 हजार 424 और 2022 में 3 लाख 46 हजार 332 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। 


अपराधियों खासकर हार्डकोर अपराधियों की निरंतर गिरफ्तारी के साथ ही अवैध कारतूस एवं हथियार की बरामदगी पर भी अधिक फोकस किया जा रहा है। इस वर्ष जुलाई तक 16 हजार 301 कारतूस बरामद किए गए हैं। इसी तरह 2024 में 26 हजार 702, 2023 में 30 हजार 201 और 2022 में 28 हजार 200 कारतूस बरामद किए गए हैं। अवैध हथियारों के बरामदगी की स्थिति देखें, तो चालू वर्ष में जुलाई तक 2625, 2024 में 4917, 2023 में 4813 और 2022 में 4288 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। इस वर्ष शुरुआती सात महीने में 38 नियमित या पुलिस से छिने या चुराए गए हथियारों को भी अपराधियों के पास से बरामद किए गए हैं। 


अवैध मिनीगन फैक्ट्री के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई जारी है। जुलाई 2025 तक 36, 2024 में 114, 2023 में 55 और 2022 में 32 मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए कार्रवाई की गई है। अपराधियों खासकर हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार करने पर खासतौर से फोकस किया जा रहा है। सभी थानों को ऐसे अपराधियों की सूची बनाकर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। मुहिम चलाकर लंबे समय से फरार चल रहे सभी स्तर के अपराधियों को दबोचने की मुहिम चल रही है। इसमें स्थानीय पुलिस के साथ एसटीएफ की भी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।