ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

Bihar Police: बिहार के एक SDPO ने किया था बड़ा खेल....DGP की रिपोर्ट पर सरकार ने दिया यह दंड,जानें...

Bihar Police: बिहार के एक तत्कालीन एसडीपीओ को सरकार ने दंड दिया है. इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से संकल्प जारी कर दिया गया है.

Bihar Police, DSP PUNISHED, BIHAR SAMACHAR,TODAY BIHAR NEWS, PATNA NEWS, DGP BIHAR
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Police: बिहार के एक SDPO को सरकार ने दंड दिया है . सासाराम के तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार राउत के खिलाफ बिहार के डीजीपी ने 2021 में गृह विभाग को रिपोर्ट किया था. जिसमें निगरानी केस संख्या 31/ 2019, सासाराम मुफस्सिल थाना कांड संख्या 229/19 व अन्य केस के अनुसंधान में भारी गड़बड़ी की शिकायत थी. डीजीपी की रिपोर्ट के बाद गृह विभाग हरकत में आया . हालांकि तत्कालीन एसडीपीओ राउत सेवानिवृत हो गए हैं. रिटाय़रमेंट के बाद पेंशन के कटौती करने का निर्णय लिया गया है.

सासाराम के तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार राउत कई केस के अनुसंधानकर्ता थे.अनुसंधानकर्ता के रूप में पर्यवेक्षण में लापरवाही बरती, घोर अनियमितता बरतने के आरोप मिले. डीजीपी की रिपोर्ट के बाद गृह विभाग ने विभागीय कार्यवाही संचालित करने का निर्णय लिया. इसी बीच विनोद कुमार राउत तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम सेवानिवृत हो गए.

वहीं, संचालन पदाधिकारी ने आरोप संख्या एक, दो एवं तीन को आंशिक रूप से प्रमाणित पाया. लिहाजा इनके पेंशन से 5% राशि को अगले 5 वर्षों तक काटने का दंड दिया गया है. इस संबंध में गृह विभाग के सचिव की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता