ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार पुलिस में बड़े स्तर पर होगा तबादला, सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक बदले जाएंगे

PATNA : पुलिस विभाग में अगले एक से दो सप्ताह में बड़े पैमाने पर तबादले हो सकते हैं. इस मामले में पुलिस मुख्यालय ने जिलों से संबंधित पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों से जुड़ा डाटा

बिहार पुलिस में बड़े स्तर पर होगा तबादला, सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक बदले जाएंगे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पुलिस विभाग में अगले एक से दो सप्ताह में बड़े पैमाने पर तबादले हो सकते हैं. इस मामले में पुलिस मुख्यालय ने जिलों से संबंधित पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों से जुड़ा डाटा और रिपोर्ट मांगी है.


बीते दो दिनों में हुई अंतरप्रभागीय बैठक में पुलिस मुख्यालय में इस पर विस्तार से चर्चा की गई है. इस बैठक में जिलों के वरीय पुलिस अधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े थे. इस तबादले में सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक के पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों की पोस्टिंग का कार्यकाल देखा जाएगा. जिसके बाद अपने तय समय अवधि पूरी कर चुके पुलिसकर्मियों का तबादला दूसरे जिले में किया जाएगा. मिली जानकरी के अनुसार दो हफ्ते के अंदर तबादले हो सकते हैं.


बता दें अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम का डाटा मांगा है. इसके अनुसार कालबद्ध तबादला का निर्णय लिया जाएगा. इसमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक के पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों की पोस्टिंग का कार्यकाल देखा जाएगा. निश्चित समय अवधि पूरी कर चुके पुलिसकर्मियों का तबादला दूसरे जिले में किया जाएगा. यह प्रक्रिया एक से दो सप्ताह में पूरी होने की उम्मीद है.