ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार के होमगार्ड जवानों के लिए बड़ा एलान, 2800 रुपये तक ग्रेड पे देगी नीतीश सरकार

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. मंत्रिपरिषद की इस अहम बैठक में कुल 9 एज

बिहार के होमगार्ड जवानों के लिए बड़ा एलान, 2800 रुपये तक ग्रेड पे देगी नीतीश सरकार
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. मंत्रिपरिषद की इस अहम बैठक में कुल 9 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार के होमगार्ड जवानों के लिए एक बड़ा निर्णय बिहार सरकार ने लिया है. राज्य के होमगार्ड जवानों को 2800 रुपये तक ग्रेड पे देने का एलान किया गया है.


बिहार में कार्यरत पुलिसकर्मियों के तर्ज पर होमगार्ड के जवानों को भी ग्रेड पे देने का बड़ा फैसला नीतीश सरकार ने लिया है. राज्य सरकार के फैसले के मुताबिक बिहार गृह रक्षा वाहिनी के वैतनिक सिपाहियों को ग्रेड पे दिया जायेगा. वेतन पाने वाले होमगार्ड जवानों को तीन श्रेणियों पीoबीo 1 + 2000, 2400 और 2800 का ग्रेड पे का लाभ दिया जायेगा. 


सरकार के फैसले के अनुसार 1 जनवरी 2006 से वैचारिक और 21 जनवरी 2010 से वास्तविक लाभ दिए जाने की स्वीकृति मिली है. इसके अलावा कैबिनेट की मीटिंग में जमीनों के विशेष सर्वेक्षण में लगे संविदा कर्मियों के वेतन के लिए 168 करोड़ स्वीकृत किये गए हैं. जबकि सरकार ने ग्राम पंचायतों के मानदेय के लिए 130 करोड़ रुपये की स्वीकृत दी है. 


कॉमर्शियल वाहनों और मालवाहक मालिकों के लिए एक अच्छी खबर है. नए साल पर सरकार ने उन्हें एक बड़ी राहत दी है. कॉमर्शियल वाहनों और मालवाहक मालिकों रोड टैक्स नहीं देना होगा. बिहार सरकार ने यह निर्णय लिया है कि लॉक डाउन अवधि का रोड़ टैक्स इन्हें नहीं देना होगा.


21 मार्च 2020 से 31 मार्च 2021 तक की अवधि में रोड़ टैक्स पर जुर्माने को माफ किया गया है. पहले सरकार ने 63 दिनों का रोड़ टैक्स माफ किया है. इसके अलावा कैबिनेट विशेष सचिव डॉ उपेंद्र नाथ पांडेय के सेवा विस्तार पर मुहर लगी है. इन्हें एक साल का एक्सटेंशन दिया गया है. 


बाल हृदय योजना के तहत जांच और ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा भी अब दी जाएगी. जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चे को मुफ्त इलाज दिया जायेगा. हृदय में छेद के साथ जन्मे बच्चे का फ्री में इलाज होगा.


आयुर्वेदिक कॉलेज और हॉस्पिटल में 26 पद का सृजन किया जायेगा. जिला क्षेत्रीय कार्यालय के लिए 143 पदों का सृजन किया जायेगा. भागलपुर, पटना, मुजफ्फरपुर और बिहारशरीफ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए बने इन जिलों के कमिश्नर को स्मार्ट सिटी लिमटेड का अध्यक्ष बनाया गया है. 

टैग्स