ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पुलिस मुख्यालय ने लिया कड़ा एक्शन, दो थानेदार सस्पेंड, 2 DSP को शो-कॉज नोटिस

PATNA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. लेकिन इसके बावजूद भी राज्य के कई हिस्सों से अवैध रूप से शराब बिक्री के मामले सामने आते रहे है. शराबबंदी कानून को सुचारु रूप से पाल

पुलिस मुख्यालय ने लिया कड़ा एक्शन, दो थानेदार सस्पेंड, 2 DSP को शो-कॉज नोटिस
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. लेकिन इसके बावजूद भी राज्य के कई हिस्सों से अवैध रूप से शराब बिक्री के मामले सामने आते रहे है. शराबबंदी कानून को सुचारु रूप से पालन नहीं कराये जाने को लेकर पुलिस मुख्यालय ने दो थानेदारों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. मुख्यालय ने इन्हें ससपेंड कर दिया है. इतना ही नहीं दो डीएसपी को भी कारन बताओ नोटिस भेजा गया है.


बिहार पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक काम में लापरवाही बरतने को लेकर रोहतास के मुफ्फसिल थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. इसके अलावा कैमूर जिले कुदरा थानाध्यक्ष शक्ति कुमार सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है. इनके साथ कुदरा के महाल चौकीदार रामसकल राम को भी निलंबित किया गया है. 


पुलिस मुख्यालय की ओर से शराबबंदी कानून में लापरवाही को लेकर मोहनिया के डीएसपी और सासाराम के डीएसपी से स्पष्टीकरण की मांग की गई है. सरकार ने उन्हें शो-कॉज नोटिस भेजकर जवाब माँगा है. 


इससे पहले नवम्बर के आखिर में पुलिस मुख्यालय ने शराबबंदी कानून को लागू करने में लापरवाही बरतने के आरोप में कंकड़बाग, गंगाब्रिज, मीनापुर और अहियापुर के थानेदार को निलंबित कर दिया था. वहीं हाजीपुर और पटना सदर के एसडीपीओ के साथ मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी से शोकॉज किया था.