ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं! पुलिस जवानों को CRPF और SSB देंगे स्पेशल ट्रेनिंग; सरकार ने की बड़ी तैयारी

Bihar News: बिहार में बेलगाम हो चुके अपराधियों से निपटने के लिए सरकार ने बड़ी तैयारी की है। हाल ही में बिहार पुलिस में तयनित 20 हजार से अधिक सिपाहियों को CRPF और SSB देंगे स्पेशल ट्रेनिंग देंगे.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार पुलिस में हाल ही में चयनित 21,391 सिपाहियों के प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इन नए महिला और पुरुष सिपाहियों को राज्य के 35 जिला प्रशिक्षण केंद्रों और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 15 वाहिनियों के प्रशिक्षण केंद्रों में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा, सीआरपीएफ और एसएसबी के केंद्रों पर भी प्रशिक्षण कराने की योजना है।


बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में नियुक्त 1299 सिपाहियों को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षित करेगा। इनमें 685 महिला सिपाहियों का प्रशिक्षण मोकामा स्थित CRPF ट्रेनिंग सेंटर में होगा, जबकि 614 पुरुष सिपाही उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित CRPF सेंटर में ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे। यह फोर्स जिला बल से अलग है और कठिन परिस्थितियों में कार्यरत रहती है, इसलिए इनके लिए CRPF और SSB जैसे केंद्रीय बलों के प्रशिक्षण को उपयुक्त माना गया है।


सशस्त्र सीमा बल (SSB) से भी प्रशिक्षण के लिए बातचीत जारी है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि SSB में कितने सिपाहियों की ट्रेनिंग होगी, लेकिन जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। इन नवनियुक्त सिपाहियों के अतिरिक्त, CTC, नाथनगर में 1791 जवानों का प्रशिक्षण होगा। इनमें 971 सिपाही वे हैं जिनका चयन पूर्व में हुआ था या वे अनुकंपा पर नियुक्त हुए थे लेकिन किसी कारणवश प्रशिक्षण नहीं ले पाए। इसके अलावा, 820 चालक सिपाहियों का भी प्रशिक्षण CTCTS में होगा।


बिहार में हाल के वर्षों में बड़ी संख्या में सिपाही और दारोगा की बहाली हुई है। लेकिन राज्य में इतनी बड़ी संख्या में सिपाहियों के प्रशिक्षण के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा पर्याप्त नहीं है। इसी कारण बिहार पुलिस अब केन्द्रीय बलों के सहयोग से अपने जवानों को प्रशिक्षित कराने की दिशा में काम कर रही है। ऐसे में नवनियुक्त सिपाहियों को मोकामा और चंदौली स्थित CRPF ट्रेनिंग सेंटर में भेजा जाएगा और SSB से भी प्रशिक्षण को लेकर वार्ता चल रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता