ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय

बिहार के पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से 29 मार्च से शंघाई के लिए फ्लाइट सेवा शुरू होगी। इंडिगो एयरलाइंस कोलकाता के रास्ते यात्रियों को चीन पहुंचाएगी। शुरुआती किराया 15,999 रुपये रखा गया है।

Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब राज्य के चार प्रमुख शहरों से चीन के शंघाई के लिए हवाई यात्रा पहले से ज्यादा आसान होने जा रही है। 29 मार्च से इंडिगो एयरलाइंस की ओर से नई फ्लाइट सेवा शुरू की जाएगी, जिसके जरिए पटना, पूर्णिया, गया और दरभंगा से यात्री कोलकाता के रास्ते शंघाई पहुंच सकेंगे। इस नई सेवा के शुरू होने से व्यापार, शिक्षा और पर्यटन के लिहाज से बिहार और चीन के बीच संपर्क और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, शुरुआती दौर में पटना से शंघाई तक का किराया लगभग 15,999 रुपये तय किया गया है। एयरलाइंस की यह सेवा कनेक्टिंग फ्लाइट के रूप में होगी, जिसमें यात्रियों को कोलकाता होते हुए शंघाई जाना होगा। इससे पहले बिहार के यात्रियों को दिल्ली या दूसरे बड़े शहरों से अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़नी पड़ती थी, लेकिन अब यह सुविधा काफी हद तक आसान हो जाएगी।


अगर यात्रा के समय की बात करें तो पटना से कोलकाता होते हुए शंघाई तक पहुंचने में कुल मिलाकर लगभग 14 से 15 घंटे का समय लगेगा। पटना से कोलकाता तक की उड़ान के बाद यात्रियों को शंघाई जाने वाली फ्लाइट के लिए करीब 8 घंटे 40 मिनट का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं पूर्णिया से कोलकाता होते हुए शंघाई पहुंचने में लगभग 5 घंटे 35 मिनट का समय लगेगा। इसी तरह दरभंगा से कोलकाता के रास्ते शंघाई पहुंचने में करीब 5 घंटे 50 मिनट का समय लगेगा। गया से भी इसी तरह की कनेक्टिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।


एयरलाइंस की ओर से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक खास व्यवस्था भी की गई है। यात्रियों का सामान पटना, पूर्णिया, गया और दरभंगा एयरपोर्ट पर ही बुक हो जाएगा और उन्हें कोलकाता में दोबारा बैगेज लेने की जरूरत नहीं होगी। यात्री सीधे शंघाई पहुंचकर ही अपना सामान रिसीव कर सकेंगे। इससे यात्रा और भी ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।


उधर, बिहार में हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार भी तेजी से काम कर रही है। कई जिलों में नए एयरपोर्ट बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। सहरसा में नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा, जिसके लिए अगले महीने टेंडर जारी किए जाने की संभावना है। इस बात की घोषणा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहरसा में आयोजित समृद्धि यात्रा के दौरान की थी।


इसके अलावा बेगूसराय, मोतिहारी, सोनपुर, गोपालगंज, रक्सौल, भागलपुर, मुंगेर और मधुबनी जिलों में भी एयरपोर्ट विकसित करने की योजना है। सरकार का मानना है कि इन एयरपोर्ट के बनने से राज्य के दूरदराज इलाकों को भी बेहतर हवाई सुविधा मिल सकेगी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।


बिहार सरकार की कोशिश है कि राज्य में सड़क और रेल के साथ-साथ एयर कनेक्टिविटी को भी तेजी से विकसित किया जाए। नई फ्लाइट सेवाओं और प्रस्तावित एयरपोर्ट परियोजनाओं से आने वाले समय में बिहार के लोगों को देश और विदेश की यात्रा के लिए बेहतर विकल्प मिल सकेंगे। वहीं इससे व्यापार, निवेश और पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें