ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

FIITJEE कोचिंग के निदेशक सहित 4 पर केस दर्ज, 200 छात्रों के आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने 5 दिन में मांगा 4 सवाल का जवाब

पटना के कंकड़बाग स्थित FIITJEE कोचिंग सेंटर के अचानक बंद होने की शिकायत 200 छात्रों ने कोतवाली थाने में दर्ज करायी थी। अब संस्थान के 4 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इन चारों से 4 सवालों का जवाब 5 दिन के भीतर देने को कहा गया है।

BIHAR POLICE
4 लोगों पर केस दर्ज
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 PATNA: हर गार्जियन का सपना होता है कि उनका बच्चा IIT से पढ़ने के बाद इंजीनियर बने। अपने बच्चों की पढ़ाई पर वो लाखों रुपये खर्च करते हैं। बच्चों को आईआईटी की तैयारी के लिए अच्छे कोचिंग संस्थान में भेजते हैं। लेकिन जब लाखों रूपये जमा करने के बाद यह पता चले कि जिस कोचिंग में उन्होंने अपने बच्चे का एडमिशन कराया वो बंद हो गया है तब उन पर क्या गुजरती होगी। मामला बिहार की राजधानी पटना से जुड़ा है। 


जहां कंकड़बाग स्थित FIITJEE कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले करीब 200 छात्र कोतवाली थाने पहुंचकर अलग-अलग आवेदन देने लगे कि जिस कोचिंग में वो पढते है उसे बंद कर दिया गया है। बच्चों का एडमिशन कराने के बाद कोचिंग के संचालक फरार हो गये हैं। JEE मेन की तैयारी कर रहे करीब 200 परेशान छात्रों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी और पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई। कोतवाली थाने में 200 छात्रों का आवेदन देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। 


FIITJEE कोचिंग से जुड़े 4 लोगों के खिलाफ 19 जनवरी को केस दर्ज किया गया। जिसमें संस्थान के निदेशक डीके गोयल, CEO मनीष आनंद, CFO राजीव बब्बर और आरके ठाकुर का नाम शामिल है। पुलिस ने इन लोगों से पांच दिन में चार सवालों का जवाब देने को कहा है। अब इन चारों का जवाब आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। बता दें कि मामला सामने आने के बाद एक जांच का गठन किया गया है जो इस संस्थान से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। 


वही जिन चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है उनसे 5 दिन में 4 सवालों का जवाब देने को कहा है। पहला सवाल यह है कि क्या पटना में FIITJEE का सेंटर बंद है? यदि बंद नहीं है तब पढ़ाई क्यों नहीं करायी जा रही ही? दूसरा सवाल किस कारण से कोचिंग सेंटर को बंद किया गया है? तीसरा प्रश्न कोर्स कम्प्लीट कराने के लिए क्या करेंगे? और चौथा प्रश्न जिन बच्चों से पैसा लिया गया है क्या उनका कोर्स पूरा हो गया है? ये चार सवाल है जिसका जवान चारों को 5 दिन में मेल पर देना होगा। यदि निर्धारित समय पर इन लोगों ने जवाब नहीं दिया तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 


छात्रों का कहना था कि कोचिंग बंद करने से पहले कहा गया था कि गार्जियन को लेकर आना। जब हम अपने माता-पिता के साथ वहां पहुंचे तब पता चला कि कोचिंग को बंद कर दिया गया है। एडमिशन के समय हरेक बच्चों से 4 लाख रुपया लिया गया था। बच्चों से करोड़ों रुपये लेने के बाद कोचिंग का मालिक फरार हो गया।

टैग्स