ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में अगले 2 दिन भीषण ठंड का अलर्ट, IMD ने विशेष सावधानी बरतने की दी सलाह

Bihar Weather: बिहार के 20 से अधिक जिलों में अगले कुछ दिन भीषण ठंड का प्रकोप रहेगा। इस दौरान तेज हवा और कोहरा लोगों पर दोहरा प्रहार करने वाला है। IMD ने डबल अलर्ट जारी किया..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार में सर्द हवाओं का असर अब और तेज हो रहा है। साथ ही कोहरे की मार ने मामला और गंभीर कर दिया है। ऐसे में अब मौसम विभाग ने 20 से अधिक जिलों के लिए डबल अलर्ट जारी कर दिया है। अगले दो दिनों में सुबह-शाम कोहरा लोगों की परेशानियां बढ़ाएगा। इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होगा, जबकि इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। साथ ही पछुआ हवाओं की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने से ठंडक का अहसास और भी गहरा हो जाएगा।


इन प्रभावित जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका, पटना, औरंगाबाद, लखीसराय और कैमूर प्रमुख हैं। इन क्षेत्रों में कोहरा विशेष रूप से सुबह के समय घना होगा, जिससे दृश्यता 500 मीटर तक सीमित रह सकती है। पूर्णिया और किशनगंज जैसे उत्तरी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिरेगा, जबकि दक्षिणी भागों में 12-15 डिग्री के आसपास रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 24-28 डिग्री के दायरे में स्थिर रहेगा, लेकिन दिन में साफ आसमान से कुछ राहत जरूर मिलेगी।


पछुआ हवाओं का प्रवाह अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा और यह ठंड को और तीव्र करेगा। मौसम केंद्र ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंडी लहरें तेज होंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाएं, फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और सतर्क रहें।