ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

BIHAR NEWS : पटना के मरीन ड्राइव घाट पर डूबे दो युवक, कलश पूजा के लिए लाने गए थे गंगाजल

BIHAR NEWS : बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां दीघा थाना इलाके के मरीन ड्राइव घाट पर रविवार सुबह दो युवक डूब गए। इसके बाद मौके पर अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया।

BIHAR NEWS : पटना के मरीन ड्राइव घाट पर डूबे दो युवक, कलश पूजा के लिए लाने गए थे गंगाजल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां दीघा थाना इलाके के मरीन ड्राइव घाट पर रविवार सुबह दो युवक डूब गए। इसके बाद मौके पर अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया। फिलहाल घटना की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद हड़कंप मच गया है। 


बताया जा रहा है कि,यह दोनों युवक पटना के गर्दनीबाग इलाके के रहने वाले थे। दोनों युवक कल से शुरू होने वाली नवरात्र पूजा के लिए गंगा जल लेने इस घाट पर आए थे। जानकारी मिली है कि दोनों युवकों के शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीघा घाट पर गंगा नदी किनारे भी किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था या बैरिकेडिंग नहीं की गई थी। जिस कारण दोनों युवकों को गहराई का पता नहीं चल पाया। 


वहीं, दोनों युवकों की पहचान पटना के गर्दनीबाग दमडिया रोड नंबर 20 के रहने वाले बंटी कुमार (31) और सुमित कुमार (30) के रूप में हुई है। इस घटना के दो घंटे से अधिक समय होने जा रहे हैं। बावजूद इसके अभी तक सर्च ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया है। इसकी वजह से परिजनों में नाराजगी है। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची है और वह लोगों को शांत करने में लगी है। 


इधर, सुमित LNT भागलपुर में जॉब करते थे. नवरात्र के लिए वह छुट्टी लेकर घर आए थे। आज वह अपने दोस्त बंटी के साथ गंगा जल लेने आए थे और इसी दौरान यह हादसा हो गया। दो घंटे से अधिक होने के बाद भी अब तक सर्च ऑपरेशन शुरू नहीं किया गया है। जिससे परिजनों में नाराजगी है उनका कहना है कि घटना की खबर मिलने के बाद भी अब तक तलाशी अभियान शुरू नहीं किया गया है।