ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: 2 आत्महत्या से पटना में मची सनसनी, सुसाइड लेटर बरामद होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: जिंदगी इतनी कठिन हो चली है कि अब मौत ही छात्र-छात्राओं को बेहतर विकल्प लगने लगी है. ताजा मामलों में एक ओर जहाँ एक छात्रा ने खुद को ख़त्म कर लिया है तो दूसरी ओर एक युवक ने भी खौफनाक कदम उठा लिया.

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: पटना के कदमकुआं इलाके में आत्महत्या की 2 घटनाओं ने सनसनी मचाकर रख दी है. इसमें से पहली घटना मछुआटोली इलाके की बताई जा रही है. जहाँ एक लड़की का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकती हुई मिली है. लड़की का नाम कोमल रानी है, जिसकी उम्र करीब 23 वर्ष है.


जबकि दूसरी घटना मुसल्लहपुर इलाके के नाथू लेन की है, जहाँ एक युवक का शव बरामद हुआ है. पुलिस के अनुसार ये दोनों ही मामले आत्महत्या के प्रतीत हो रहे हैं. कोमल रानी के बारे में स्थानीय लोग कहते हैं कि वह काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी. वह नालंदा जिले की रहने वाली थी और कई बार परिजन उसे डॉक्टरों के पास भी लेकर जा चुके हैं, साथ ही उसे ठीक करने के लिए झाड़फूक का भी सहारा लिया जा चुका है. 


संभवतः बुधवार की रात उसने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. पुलिस ने इस मामले में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. जानकरी के अनुसार 3 वर्ष पूर्व इस छात्रा की एक सहेली ने भी प्रतियोगी परीक्षा में असफल होने के बाद अपनी जान दे दी थी. इसके बाद से ही कोमल मानसिक रूप से सही नहीं चल रही थी. 


मरने से पहले कोमल ने एक सुसाइड लेटर भी छोड़ा है, जिसमें वह लिखती है कि “मैं अपनी इक्षा से आत्महत्या करने जा रही, इसमें किसी का भी कोई दोष नहीं है”. दूसरी घटना में मिली जानकारी के अनुसार युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते खुद को मौत के हवाले कर दिया है. अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है. कदमकुआं की पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है.