ब्रेकिंग
बरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Bihar News: बिहार के इन रेलवे स्टेशनों पर अब देना होगा लगेज का एक्स्ट्रा चार्ज, होशियारी करने पर 6 गुना जुर्माने की व्यवस्था

Bihar News: पूर्व मध्य रेलवे पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर, दानापुर, आरा, बक्सर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर लगेज वजन तौलने की व्यवस्था शुरू करने की योजना बना रहा है। तय सीमा से अधिक वजन पर 6 गुना जुर्माना..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सामान के वजन को नियंत्रित करने के लिए एयरपोर्ट जैसी व्यवस्था लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। पूर्व मध्य रेलवे जोन के प्रमुख स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनें लगाकर लगेज जांच शुरू करने की योजना है, अब से तय सीमा से अधिक वजन पर एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा। यह पायलट प्रोजेक्ट शुरू में दानापुर मंडल के पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पटना साहिब और बिहारशरीफ जैसे स्टेशनों पर लागू होगा।


वर्तमान में रेलवे में वजन जांच नहीं होती, जिससे यात्री अक्सर निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाते हैं। नई व्यवस्था के तहत एंट्री पॉइंट पर लगेज का वजन तौला जाएगा और आकार भी जांचा जाएगा। क्लास के अनुसार फ्री एलाउंस की बात करें तो जनरल/सेकंड क्लास में 35 किग्रा, स्लीपर/थर्ड AC में 40 किग्रा, सेकंड AC में 50 किग्रा, फर्स्ट AC में 70 किग्रा तक की छूट रहेगी। अधिक वजन पर सामान को पार्सल के रूप में बुक करना होगा या 6 गुना जुर्माना देना पड़ेगा। पाटलिपुत्र जैसे स्टेशनों पर तो 5 जगहों पर मशीनें लगाने की तैयारी है।


रेलवे सूत्रों के अनुसार यह कदम स्टेशन राजस्व बढ़ाने और ओवरलोडिंग रोकने के लिए उठाया जा रहा है। वाणिज्य विभाग और आरपीएफ के कर्मचारी वजन जांच करेंगे। आने-जाने वाले यात्रियों की जांच होगी। अगर आकार बड़ा हो तो वजन सामान्य होने पर भी जुर्माना लग सकता है। मार्च 2026 से इसके शुरू होने की संभावना है।