ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: आज का दिन किसानों के लिए रहेगा विशेष, कई योजनाओं का शुभारंभ, ये काम होंगे हमेशा के लिए आसान

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज खरीफ महाभियान-2025 और बिहार कृषि मोबाइल एप लॉन्च करेंगे। आरा में कृषि महाविद्यालय और 62 कृषि भवनों की शुरुआत भी होगी।

Bihar News
नीतीश कुमार
© X
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: आज, 19 मई 2025 को बिहार के किसानों के लिए एक खास दिन है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के मीठापुर स्थित कृषि भवन में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। खरीफ महाभियान-2025 की शुरुआत होगी, जो किसानों को खरीफ फसलों की खेती में सहायता देगा। इसके साथ ही, आरा (भोजपुर) में कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय का कार्यारंभ और 62 अनुमंडल स्तर पर कृषि भवनों का शिलान्यास होगा। सबसे खास बात, बिहार कृषि मोबाइल एप का लोकार्पण होगा, जो किसानों को डिजिटल सुविधाएं प्रदान करेगा।


इस अवसर पर नीतीश कुमार 315 नव नियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे, जिनमें 150 महिलाएं शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री विजय सिन्हा करेंगे। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और भवन निर्माण मंत्री जयंत राज भी उपस्थित रहेंगे।


ये योजनाएं बिहार के किसानों को नई ताकत और संसाधन उपलब्ध कराएंगी। साथ ही बिहार कृषि मोबाइल एप किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। यह एप योजनाओं में आवेदन करने, उनकी स्थिति जांचने और अनुदान की जानकारी लेने में आसानी देगा। इसमें डिजिटल पासबुक की सुविधा होगी, जो बैंक पासबुक की तरह काम करेगी। इस पासबुक में किसानों के सभी लाभ, भुगतान और आवेदन की जानकारी व्यवस्थित ढंग से दर्ज होगी।


साथ ही, फसलों के बाजार मूल्य, मौसम की जानकारी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और पौधों की देखभाल की सलाह भी उपलब्ध होगी। वहीं, आरा में 144.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय बिहार में कृषि शिक्षा और अनुसंधान को नया आयाम देगा। 62 अनुमंडल कृषि भवनों का निर्माण किसानों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा। नीतीश सरकार का यह प्रयास बिहार की खेती को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा।